मानसी शर्मा /- मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह का निधन हो गया। सरताज सिंह की उम्र 85 साल थी। सरताज सिंह लंबे समय से बिमार थे। उन्होंने भोपाल में अंतिम सांस ली।छोटे भाई सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि अंतिम संस्कार 13 अक्टूबर को किया जाएगा। भोपाल से पार्थिव देह इटारसी लाई जाएगी। यहां दोपहर 2 बजे तक अंतिम संस्कार होगा।
भारत पाकिस्तान का जब विभाजन हुआ उसके बाद सरताज सिंह का परिवार इटारसी आकर बस गया था। सरताज सिंह पहली बार 1971 में इटारसी नगर पालिका के कार्यवाहक नगर पालिका अध्यक्ष बनाए गए थे। वे अटल बिहारी वापजेयी की 13 दिन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे। 2008 से 2016 तक मप्र सरकार में मंत्री रहे। वे 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रह चुके हैं।
वहीं पूर्व मंत्री सरताज सिंह के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी दुख जताया है । सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा सरताज सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। 1989से 1996की अवधि में उन्होंने नर्मदापुरम संसदीय सीट से लगातार तीन बार रामेश्वर नीखरा को हरायाथा, जबकि 1998के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह को हराया,2004में भी सरताज सिंह लोकसभा चुनाव में विजयी रहे।
सरताज सिंह दो बार विधायक रह चुके हैं। 2008में होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और कांग्रेस प्रत्याशी हजारीलाल रघुवंशी को हराया भी था। 2013के विधानसभा चुनाव में फिर जीते और मंत्री बने। लेकिन 2018का चुनाव में सीतासरण शर्मा से हार गए थे।


More Stories
प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 अवैध शराब की बोतलें बरामद!
हांगझोऊ वर्ल्ड कप में भारत का जलवा
BRG ने पूरी की 500 किमी की अप-डाउन साइकिल यात्रा, रचा नया इतिहास
कारगिल रन में BRG का दमदार प्रदर्शन!