घोड़े बेच कर सोते रहे माता-पिता औलाद को कुतर गए चूहे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

घोड़े बेच कर सोते रहे माता-पिता औलाद को कुतर गए चूहे

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – अमेरिका से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि यहां एक 6 माह के बच्चों को चूहों ने खा लिया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई  तो इस जानकारी को जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। जब इस मामले में पुलिस घर पहुंची तो देखा कि बच्चे के शरीर पर 50 से ज्यादा जख्म बने हुए थे। वहीं पुलिस ने लापरवाही करने के चक्कर में बच्चे के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, रात के समय सभी आराम से गहरी नींद में रो रहे थे। तभी अचानक 6 महीने के बच्चे को चूहों ने काटना शुरू कर दिया। हालांकि इसकी जानकारी माता-पिता को भी नहीं लगी और दोनों आराम से सो रहे थे। जब माता-पिता ने देखा तो बच्चे के शरीर पर 50 से ज्यादा जख्म बने हुए थे और उन जख्मों से साफ पता चल रहा था कि यह चूहे के काटने से है।

6 महीने के बच्चे को चूहों ने खाया

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे के पिता डेविड और मां एंजिल स्कोनाबॉम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ रहने वाली उसकी आंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन पर लापरवाही समेत कई आपराधिक आरोपों के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस कपल के तीन बच्चे हैं। ये घर में एक अन्य परिवार के साथ रहते हैं, इस दूसरे परिवार में कपल के अलावा उनके दो बच्चे हैं।

पुलिस ने माता-पिता को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि बच्चे के दाएं हाथ की चार उंगली और अंगूठा गायब था। उसकी उंगलियों की हड्डियां नजर आ रही थीं। बच्चे को जब अस्पताल ले जाया गया, तो उसके शरीर का तापमान काफी गिर गया था। उसे खून चढ़ाना पड़ा। बच्चा जीवित है। बच्चे का घर कचरे और चूहे के मल से भरा हुआ था। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें चूहों के कारण मार्च से ही दिक्कत हो रही थी और इसके लिए उपाय भी किए गए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox