जाने संकट मोचन के इस अद्भुत मंदिर के बारे में , यहां से गुजरने वाली हर ट्रेन की स्पीड हो जाती है कम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जाने संकट मोचन के इस अद्भुत मंदिर के बारे में , यहां से गुजरने वाली हर ट्रेन की स्पीड हो जाती है कम

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – भगवान हनुमान जिन्हें संकटमोचक भी कही जाता है। संकटमोचक इसलिए कहा जाता है क्योंकि भगवान हनुमान अपने भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं। देश में हनुमान जी के कई सारे मंदिर हैं। हर मंदिर के पीछे कोई न कोई मान्यता जुड़ी है। ऐसे से एक मंदिर मध्यप्रदेश में हैं। जिसके चमत्कारी किस्से ऐसे हैं जो सुनने वालों के होश उड़ा देते हैं। कहा जाता है इस मंदिर के पास से जो कोई ट्रेन गुजरती है उसकी स्पीड अपने आप कम हो जाती है।

मंदिर से जुड़े हैं कई चमत्कार

मध्य प्रदेश के शाजापुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर बोलाई गांव में स्वयं हनुमान जी विराजमान हैं। दरअसल,बोलाई में हनुमान जी का एक प्रसिद्ध मंदिर है।ये  मंदिर रतलाम भोपाल रेलवे ट्रैक के बीच स्टेशन से थोड़ी दूरी पर स्थित है। मंदिर को खेड़ापति हनुमान मंदिर के नाम से जाना जाता है। ये मंदिर 300 साल पुराना है। मंदिर से कई चमत्कार जुड़े हैं। कहा जाता है मंदिर के सामने से जो कोई ट्रेन गुजरती है उसकी रफ्तार अपने आप कम हो जाती है। यदि कोई ड्राइवर इसे नजरअंदाज करता है तो भी अपने से इसकी स्पीड कम हो जाती है।

हो चुके हैं बड़े हादसे

स्थानीय लोगों का कहना कि यहां पर कुछ हादसे भी हो चुके हैं जिसके दौरान भगवान हनुमान का चमत्कार देखने को मिला। कुछ वक्त पहले रेलवे ट्रैक पर दो मालगाड़ी टकरा गई थी। बाद में दोनों गाड़ियों के लोकों पायलट ने बताया कि उन्हें घटना के कुछ देर पहले ही अनहोनी का एहसास हो गया था। यही नही बरसों पहले भी ट्रेन की भिडंत का हादसा यहां हुआ था। तब भी सभी पैसेंजर सुरक्षित बच गए थे। तब से यह स्थान रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए विशेष आस्था का केंद्र माना जाता है। और कहते हैं कि जितनी बार यहां ट्रेन नहीं रूकी किसी न किसी तरह से ट्रेन का एक्सीडेंट हो गया।

दूर दूर से आते हैं श्रद्धालु

मंदिर में शनिवार मंगलवार और बुधवार को दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन को आते हैं। यहां पर दूर दूर से लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर हनुमान जी के दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां हनुमान जी की प्रतिमा के साथ गणेश जी विराजमान है। भक्त इस मंदिर को काफी शुभ मानते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox