स्मार्टफोंस में नहीं चला पाएंगे आप व्हाट्सएप हाथ लगेगी केवल निराशा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्मार्टफोंस में नहीं चला पाएंगे आप व्हाट्सएप हाथ लगेगी केवल निराशा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा –  मेटा का वॉट्सऐप आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए नए फीचर्स लाता ही रहता है। ऐप पर लेटेस्ट अपग्रेड भी देखने को मिलते रहते हैं। हाल में वॉट्सऐप ने अपना चैनल फीचर लॉन्च किया। लेकिन अगर आप का फोन पुराना है तो आपके फोन में वॉट्सऐप काम नहीं करेगा। दरअसल, वॉट्सऐप जल्द ही एंड्रॉयड के पुराने वर्जन पर काम बंद कर देगा।

मिली जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर से वॉट्सऐप सिर्फ एंड्रॉयड 5.0 या नए वर्जन वाले फोन पर ही काम करेगा। वहीं आईफोन यूजर्स का iOS 12 या उससे ऊपर के वर्जन पर होना चाहिए। गौरतलब है कि वॉट्सऐप की तरफ से सिक्योरिटी और सेफ्टी के लिए नए अपडेट जारी किए जाते है।

पुराने सपोर्ट कर दिए जाएंगे बंद

साथ ही पुराने एंड्रॉइड और iOS डिवाइसों का सपोर्ट बंद कर दिया जाता है। ऐसे में इस बार वॉट्सऐप की तरफ से एंड्रॉइड ओएस वर्जन 4.1 और उससे पुराने वर्जन के लिए Whatsapp सपोर्ट बंद कर दिया गया है।

इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा Whatsapp

सैमसंग गैलेक्सी नोट 2, एचटीसी वन,सैमसंग गैलेक्सी एस2, एचटीसी डिज़ायर एचडी, सैमसंग गैलेक्सी नेक्सस,एचटीसी सेंसेशन,सैमसंग गैलेक्सी टैब 10.1, एलजी ऑप्टिमस 2X, नेक्सस 7 (एंड्रॉइड 4.2पर अपग्रेड करने योग्य),एलजी ऑप्टिमस जी प्रो,एचटीसी वन,सोनी एक्सपीरिया ज़ेड,मोटोरोला ज़ूम,सोनी एक्सपीरिया एस2, मोटोरोला ड्रॉयड रेज़र,सोनी एरिक्सन एक्सपीरिया आर्क3 इन सभी स्मार्टफोन में Whatsapp सपोर्ट बंद कर जाएगा।

कैसे पता करें अपना एंड्रॉयड OS वर्जन

अगर आपको नहीं पता है कि आपका स्मार्टफोन एंड्रॉयड OS वर्जन 4.1 और पुराने पर चलता है या नए पर  तो आप अपने डिवाइस पर सेटिंग्स मेनू में जाना होगा। फिर About Phone पर टैप करना होगा इसके बाद आप सॉफ्टवेयर डिटेल पर जाना होगा आपका Android वर्जन ‘Versions’ कैटेगरी के नीचे लिस्ट में दिख जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox