हर घर के आगे पार्क होता है प्लेन , इस गांव के हर घर में है हवाई जहाज़  

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हर घर के आगे पार्क होता है प्लेन , इस गांव के हर घर में है हवाई जहाज़  

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – आजकल हर किसी के घर में चाहे बाइक हो या फिर कार, कोई न कोई गाड़ी होती ही है। कहीं भी जाना हो, फटाफट गाड़ी निकालकर चल पड़ते हैं। ये तो आम बात है लेकिन क्या आपको यह पता है कि एक ऐसा गांव भी है, जहां लोगों के पास दो या चार पहिया गाड़ी नहीं बल्कि सीधा हवाई जहाज रहता है।  उनके लिए ये उतना ही सामान्य है, जितना हमारे लिए सड़क पर गाड़ियां दौड़ाना। इन्हें छोटे से छोटे काम के लिए भी जाना हो, तो प्लेन निकाल लेते हैं।

ये कोई मज़ाक नहीं है न ही इसमें कोई मिलावट है। वाकई अमेरिका के कैलिफोर्निया में ऐसा गांव मौजूद है, जहां पर हर किसी के घर के सामने गाड़ी की जगह पर एक एयरक्रॉफ्ट खड़ा रहता है। इन्हें कहीं भी जाना हो, वे प्लेन निकाल लेते हैं और उड़ जाते हैं। ये गांव पहली बार चर्चा में तब आया, जब इससे जुड़े हुए वीडियो सोशल मीडिया पर लोग सर्कुलेट करने लगे। इस जगह पर सड़कें भी रनवे की तरह लगती हैं।

हर घर के आगे पार्क होता है प्लेन

कैलिफोर्निया के कैमरन एयर पार्क नाम की इस जगह पर सामान्य सड़कें नहीं हैं, बल्कि काफी चौड़ी-चौड़ी सड़कें बनी हैं, ताकि इनका इस्तेमाल रनवे की तरह हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए किया जा सके। गांव के हर घर के बाहर आपको गैराज तरह ही हैंगर बने हुए दिख जाएंगे, लोग यहीं पर अपने एयरक्रॉफ्ट को खड़ा करते हैं। जब भी उन्हें कहीं जाने की ज़रूरत होती है, वे हवाई जहाज से ही उड़कर जाते हैं। अब प्लेन को आम लोग तो चला नहीं सकते। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यहां रहने वाले लगभग सभी लोग पायलट हैं और अपने प्लेन को वो खुद ही उड़ाकर ले जाते हैं। इस तरह के गांव को एक तरह की फ्लाई इन कम्युनिटी कहा जाता है।

ऐसे कई एयरपार्क हैं मौजूद

यहां रहने वाले लोग शनिवार की सुबह इकट्ठा होकर लोकल एयरपोर्ट तक जाते हैं। एक अंदाजे के मुताबिक अमेरिका में ऐसे 610 एयर पार्क हैं, जहां रहने वाले लोगों के पास प्लेन हैं। दरअसल द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जो एयरफील्ड बने थे, उन्हें बदला नहीं गया और उन्हें ही आगे चलकर रेसिडेंशियल एयर पार्क बना दिया गया। यहां सिर्फ रिटायर्ड मिलिट्री पायलट रहते हैं। 1946 के दौरान अमेरिका में कुल 4 लाख पायलट थे, जिन्होंने ऐसे एयरपार्क में रहना शुरू किया। कैमरन पार्क भी 1963 में बना था और यहां कुल 124 घर हैं। यहां की सड़कों के नाम और स्ट्रीट साइन भी एयरक्रॉफ्ट फ्रेंडली हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox