दक्षिण-पश्चिम दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के दूसरे चरण में नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से ज़िला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सभी वार्ड में अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा स्थानीय विधायक, निगम पार्षद, गैर सरकारी संगठन, युवा स्वयंसेवकों के सहयोग 30 सितंबर तक निकाली जाएगी।

जिला युवा अधिकारी अंजली चौधरी ने बताया कि अभी तक नजफगढ़, रोशनपुरा, ईशापुर, कापसहेड़ा, बिजवासन, बापरोला, द्वारका, जनकपुरी पश्चिम सहित काफी वार्ड में यात्रा निकली जा चुकी है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 30 सिंतबर से पूरे जिले में यात्राऐं आरंभ की जायेगी। ताकि युवाओं को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के उद्देश्यों से परिचित कराकर उनमें देश भक्ति की भावना को जगाया जा सके। अमृत कलश यात्राओं के अंत में प्रतिभागियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई जाती है।


More Stories
प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला!
द्वारका पुलिस की कार्रवाई, 150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,000 अवैध शराब की बोतलें बरामद!
हांगझोऊ वर्ल्ड कप में भारत का जलवा
BRG ने पूरी की 500 किमी की अप-डाउन साइकिल यात्रा, रचा नया इतिहास
कारगिल रन में BRG का दमदार प्रदर्शन!