10वीं और 12वीं की सीबीएसई परीक्षा के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

10वीं और 12वीं की सीबीएसई परीक्षा के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

– सीबीएसई विभाग ने जारी किया नोटिस –आवेदन के लिए कई तरह के पेमेंट मोड की सुविधा – जो छात्र किसी वर्ष अपनी 10वीं या 12वीं नहींं कर पाया हो तो वो भी दे सकता है आवेदन

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/भावना शर्मा/ नई दिल्ली/– केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक नोटिकिकेशन जारी किया है जिसमें बताया गया है की आज से 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु  कर दिया गया  हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, छात्र 11 अक्टूबर तक बिना किसी लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आप सीबीएसई के इस डायरेक्ट लिंक से भी अप्लाई कर सकते हैं, cbse.gov.in  । रजिट्रेशन की फीस के लिए आप  नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड जैसे कई पेमेंट मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

                   गौरतलब कि सीबीएसई के द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन में साफ साफ लिखा है की सीबीएसई बोर्ड 2024 के लिए  छात्र 12 सितंबर यानी आज से आवेदन कर सकते हैं। 11 अक्टूबर को आवेदन आखिरी तारीख होगी, और 19 अक्टूबर तक आप लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। अगर आप आवेदन के लिए लेट हो जाते हैं तो आपको  10वीं, 12वीं के  फॉर्म भरने के लिए आपको 1500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं प्रत्येक एक्सट्रा सब्जेक्ट के लिए आपको 300 रुपये ज्यादा देने होंगे। प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए छात्रों को 100 रुपये देने होंगे। और अगर आप आवेदन की लास्ट डेट के बाद फॉर्म भरते हैं तो आपको फॉर्म भरने के लिए 2000 रुपये लगेंगे। इस बार उन छात्रों के लिए भी खुशखबरी है जो किसी साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास नहीं दे पाए हैं तो वे इस साल फॉर्म भरकर फिर से परीक्षा दे सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 की परीक्षा फरवरी/मार्च/अप्रैल 2024 में आयोजित की जाएगी।

CBSE Board Exam 2024  के लिए कैसे करें आवेदन?
CBSE की  official website cbse.gov.in पर जाएं.
1. वहां होमपेज पर CBSE Board Exam 2023 private students’ registration link पर क्लिक करें।
2. इसके बाद आपको examination form link पर क्लिक करना होगा।
3. वहां अपनी सभी डीटेल्स भर दें।
4. अब मांगी गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना होगा।
6. सबसे लास्ट में CBSE board exam form डाउनलोड कर रख लें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox