मोहब्बत की दुकान में ‘लात-घुसे’ का प्रसाद बांट रही कांग्रेस ओमप्रकाश धनखड़ ने लगाए कांग्रेस पर बड़े आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोहब्बत की दुकान में ‘लात-घुसे’ का प्रसाद बांट रही कांग्रेस ओमप्रकाश धनखड़ ने लगाए कांग्रेस पर बड़े आरोप

जन्माष्टमी के मौके पर भिवानी जिले के जहांगीर आश्रम में पहुंचे ओमप्रकाश धनखड़

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / भिवानी / मानसी शर्मा – हरियाणा के भिवानी जिले के जहरगिरी आश्रम में आज पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई और साथ ही धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस अवसर छात्रों ने श्रीकृष्ण और राधा के रूप में तैयार हुए और अपनी कलाओं को दर्शाते हुए सब का मन मोह लिया। छात्रों ने फैंसी ड्रेस में बाल-गोपाल, राधा-श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा की पोशाक पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। दही-हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। छात्रों द्वारा कलाओं को दर्शाते हुए सबका मन-मोह लिया। छात्रों द्वारा राधा-कृष्ण की झांकिया व श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित नाटक भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने स्थानीय जहरगिरी मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस पर किया कटाक्ष

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के ऑब्जर्वर वर्कर मीटिंग में जा रहे है वहां जो चल रहा है सबके सामने है। मोहब्बत की दुकान में लात-घुसे का प्रसाद बंट रहा है। पिता -पुत्र ने जो बीज बोए थे सबको निपटाने का वो सामने आ रहा है। उन्होंने अशोक तंवर, कुमारी शैलजा व सुरजेवाला पर भी कटाक्ष किया। कांग्रेस में अब निराशा का वक्त चल रहा है। कांग्रेस ने एयरपोर्ट और भवनों के नाम नेहरू, इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी के नाम पर रखे हुए थे। अब नाम बदलकर वास्तविक पहचान देश के सामने लाई जा रही है। जो गौरव का विषय है। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में खाता भी नहीं खोल सकेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox