
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / बॉलीवुड / मानसी शर्मा – इंडिया का नाम बदलकर भारत करने को लेकर चल रही बहस के बीच अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म का नाम बदलकर ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ कर दिया है। वहीं पहले इसका नाम ‘मिशन रानिगन: द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ था। निर्माताओं ने फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ इसकी घोषणा की है। इस फिल्म में आपको मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, वरुण बडोला, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश शर्मा, वीरेंद्र सक्सेना, शिशिर शर्मा, अनंत महादेवन, जमील खान, सुधीर पांडे, बचन पचेरा, मुकेश भट्ट, ओंकार दास मानिकपुरी, ‘मिशन रानीगंज’ मानवीय भावना और इंजीनियरिंग दिमाग के लचीलेपन, दृढ़ संकल्प और वीरता का एक प्रतीक है
आपको बता दे कि यह फिल्म “रानीगंज कोलफील्ड” में एक वास्तविक जीवन की घटना से प्रेरित हैजसवंत सिंह गिल एक भारतीय इंजीनियर-इन-चीफ थे। वह 1989 में रानीगंज में तैनात थे। तब रानीगंज, पश्चिम बंगाल में एक कोयले की खदान में बाढ़ आने की दुर्घटना हुई थी। इस दुर्घटना में उन्होंने कोयला खदान में फसे 65 खनिकों को बचने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। उन्होंने खान में फंसे हुए खनिकों को बचाने के लिए एक विशेष बचाव कैप्सूल तैयार किया था। इसको भारत और दुनिया का पहला सफल ऑपरेशन माना जाता है।इसके लिए उन्हें 1991 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामास्वामी वेंकटरमन द्वारा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया था।
मोशन पोस्टर उस रोमांचक बचाव अभियान की झलक पेश करता है जो तब शुरू हुआ जब खनिकों ने खुद को 350 फीट गहरी कोयला खदान के नीचे फंसा हुआ पाया। अक्षय कुमार, स्वर्गीय जसवंत सिंह गिल के वीर चरित्र को साहसी बचाव अभियान में खनिकों को बचाने वाले एक व्यक्ति के रूप में उभरते हैं। फिल्म का टीज़र 7 सितंबर को आएगा और यह 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ