जन्माष्टमी के मौके पर अगर आप भी लेना चाहते हैं आनंद, तो इन खास जगह का कर सकते हैं दर्शन 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जन्माष्टमी के मौके पर अगर आप भी लेना चाहते हैं आनंद, तो इन खास जगह का कर सकते हैं दर्शन 

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / मानसी शर्मा – इस साल 6 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व सेलिब्रेट किया जाएगा। इस पर्व में मुख्य रूप से भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। क्योंकि इस दिन श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन, भक्त नई पोशाक पहनते हैं और भगवान की विधिवत पूजा करते हैं। इस त्योहार पर लोग अपने घरों को भी खूब सजाते हैं। जन्माष्टमी के दौरान कई जगहों पर दही हांडी का समारोह भी होता है।

दही-हांडी समारोह में एक मिट्टी के बर्तन में मक्खन, दही और अन्य दूध आधारित खाद्य पदार्थों को डाला जाता है और इस बर्तन को जमीन से काफी ऊंचाई से लटकाया जाता है। फिर लोग उस बर्तन तक पहुंचने की कोशिश करते हैं और उस मिट्टी के घड़ा को फोड़ते हैं। मान्यता है कि दही हांडी उत्सव भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ा है। अगर आप भी इस साल जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी उत्सव का आनंद लेना चाहते हैं, तो इन खास जगहों का दर्शन कर सकते हैं।

इन जगहों पर होती है अलग धूम

बांके बिहारी मंदिर- जन्माष्टमी के दिन वृंदावन में रमण रेती पर स्थित बांके बिहारी मंदिर मे अलग धूम होती है। यह भारत के सबसे मंदिरों में से एक है। जो भगवान कृष्ण को समर्पित है। हर साल जन्माष्टमी के दिन यहां बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ होती है। आप यहां जन्माष्टमी के खास मौके पर दही हांडी उत्सव देखने जा सकते हैं।
श्री कृष्ण मंदिर- कर्नाटक के उडुपी में श्री कृष्ण मंदिर मौजूद है। यह मंदिर विदेश में भी प्रसिद्ध है। यह मंदिर 13 वीं शताब्दी का है। इस मंदिर सबसे खास बात यह है कि यहां श्री कृष्ण की पूजा नौ छिद्र वाली खिड़की से की जाती है। मान्यता है कि यह नौ छिद्र वाला खिड़की ग्रहों से जुड़ा है। जन्माष्टमी के दौरान यहां दही हांडी का भव्य आयोजन किया जाता है।
गुरुवायूर मंदिर-यह मंदिर केरल के त्रिशूर जिले में स्थित है। यह स्थान भगवान कृष्ण की वजह से बहुत खास माना जाता है। यह दक्षिण भारत के मशहूर तीर्थ स्थलों में से एक है। आप यहां कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर घूमने जा सकते हैं।
घाटकोपर-मुंबई के घाटकोपर में हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस उत्सव में बॉलीवुड मशहूर हस्तियां भी शामिल होती हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox