
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज / मानसी शर्मा – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सार्थक संवाद के लिए प्रतिबद्ध इनोवेटिव घरेलू भारतीय सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘खुल के’ को विशेष इंटरव्यू दिया। बहु-प्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मैच में 24 घंटे से भी कम समय बचा है और रोहित शर्मा ने ‘खुल के’ के खेल संपादक विमल कुमार से बात की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टीम इंडिया के लिए एशिया कप बेहद महत्वपूर्ण टूर्नामेंट रहा है। पिछले साल ही नहीं इससे पहले भी टीम इंडिया ने पाकिस्तान के साथ कई मैच खेले हैं। इसके बाद विश्व कप में भी मुकाबला होना है, उसके लिए यह हमारी ताकत दिखाने का मौका है। इससे यह मैच काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम को मौजूदा टूर्नामेंट में अपना बेस्ट परफॉर्मंस दिखाना होगा। जरूरी है कि हम मौजूदा मैच पर ही ध्यान केंद्रित करें। किसी और बात पर न सोचें। लंबे समय तक बाहर रहने के बाद जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी कर रहे हैं, जिस पर रोहित शर्मा ने कहा कि उनके प्रदर्शन को लेकर उन पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं डाला जाना चाहिए।

इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को लेकर भी अपनी राय रखी। यह भी कहा कि अगले 18 दिन इस टूर्नामेंट में पांच अन्य टीमें भी खेल रही हैं, उन पर भी हमें बराबरी से ध्यान देना है। रोहित का कहना है कि एशिया कप के लिए व्यक्तिगत प्रदर्शन की जगह टीम भावना के साथ रणनीति बनाने की आवश्यकता है।
‘खुल के’ एक घरेलू सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है जिसका उद्देश्य एक ऐसा मीडियम बनना है जहां भारत के लोग एक साथ आ सकें, अपने विचार साझा कर सकें और एक ऐसे युग में खुली बातचीत कर सकें जहां सोशल मीडिया दूरगामी सामाजिक बदलाव ला सकता है और सभी की सहभागिता वाले लोकतंत्र का एक साधन बन सकता है।
‘खुल के’ एक संवाद मंच है, जो यूजर्स को पूरी आजादी के साथ अपने हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा करने के लिए 360-डिग्री अप्रौच प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,