नेपाल में दिखा धीरेंद्र शास्त्री का जलवा गूंज उठे, जय श्री राम के नारे..

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेपाल में दिखा धीरेंद्र शास्त्री का जलवा गूंज उठे, जय श्री राम के नारे..

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नेपाल/ मानसी शर्मा – बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भक्त देशभर में ही नहीं विदेशों में भी हैं। बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों में दिव्य दरबार और कथा सुनाने के बाद धीरेंद्र शास्त्री अब नेपाल पहुंचे हुए हैं। नेपाल की राजधानी काठमांडू में धीरेंद्र शास्त्री तीन दिन रामकथा सुना रहे हैं। उनकी यह रामकथा शनिवार से शुरू होकर सोमवार तक चलेगी। वहीं, नेपाल पहुंचने पर उनके भक्तों ने काठमांडू एयरपोर्ट पर धीरेंद्र शास्त्री का जोरदार स्वागत किया।

धीरेंद्र शास्त्री अपनी कार से होटल की ओर जा रहे थे। तभी उनके भक्त और चाहने वाले बागेश्वर सरकार के समर्थन में नारे लगाते हुए उनकी कार के पीछे-पीछे दौड़ रहे थे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद भक्तों और चाहने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी भक्त जयश्री राम के नारे लगा रहे थे। यह सब देख पंडित धीरेंद्र शास्त्री से भी रहा नहीं गया। वह भी कार से बाहर निकल भक्तों को उत्साह बढ़ाते हुए नजर आए। बागेश्वर धाम के भक्तों का यह नजारा काफी मनमोहक नजर आया।

शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। वह यहां 19 से 21 अगस्त तक रामकथा सुना रहे हैं। उन्हें यह बुलावा नेपाल के मशहूर उद्योग घराना चौधरी ग्रुप से दिया गया है। चौधरी ग्रुप के बुलावे पर वह बुटवल-नारायण घाट रोड पर स्थित इंडस्ट्रियल पार्क में भक्तों को रामकथा सुना रहे हैं।

नेपाल में धीरेंद्र शास्त्री द्वारा रामकथा में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। भक्तों के बीच धीरेंद्र शास्त्री की दीवानी वैसे ही है। जैसे उनकी भारत के कई राज्यों में देखने के मिली है। खासकर बिहार की राजधानी पटना में धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में भक्तों की खासा भीड़ जुटी हुई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox