
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चारामा, कांकेर/अनिशा चौहान/- चारामा नगर के हिमांशु ब्यूटी पार्लर में आजादी का अमृत उत्सव विविध कार्यकमों के साथ मनाया गया। कौशल विकास प्रशिक्षण शिक्षण केंद्र कांकेर के जिला अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। हिमांशु ब्यूटी पार्लर की प्रशिक्षु बहनों ने राष्ट्रीय गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद देशभक्ति व छत्तीसगढ़ी गीतों पर समां बांधा।

इस अवसर पर कौशल विकास कांकेर डायरेक्टर राजकुमार टंडन, सिद्धार्थ तिवारी कार्यक्रम अधिकारी, अशोक पटेल फील्ड अफसर, धर्मेंद्र पांडे एग्जीक्यूटिव एवं जय कुमार साहू, चित्रलेखा साहू सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। हिमान्शु ब्यूटी पार्लर की संचालिका चंद्रकांति नागे ने इस अवसर पर कहा कि शहीदों का बलिदान कभी खाली नहीं जाता। देश के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले सभी वीरों का जीवन हमारे लिये प्रेरणादायक है। कार्यक्रम की संयोजिका एवं संचालिका चंद्रकांति नागे ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया एवं श्रीफल चंदन लगाकर विदाई दी।





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।