बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/फरीदाबाद/शिव कुमार यादव/- नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा मामले में गिरफ्तार बिट्टू बजरंगी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, बजरंगी को नीमका जेल भेजा गया है। पुलिस ने कोर्ट से अनुरोध किया कि नूंह जेल में बिट्टू की जान को खतरा हो सकता है। उसके खिलाफ नूंह सदर थाने में केस दर्ज हुआ था। मंगलवार को उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया।

रिमांड के दौरान कबूलीं कई बातें
पुलिस ने एक दिन रिमांड अवधि में आरोपी बिट्टू बजरंगी की निशानदेही पर आठ तलवारें बरामद की हैं। रिमांड में और बिट्टू ने क्या कबूला है, इसका पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि और भी ऐसी कई बातें बिट्टू ने कबूली हैं, जिससे पुलिस को अन्य लोगों को गिरफ्तार करने में आसानी होगी।
                  इससे पहले सांप्रदायिक झड़प से जुड़े एक अन्य मामले में हिंसा के दो दिन बाद ही फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी पर भड़काऊ भाषण देने और सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने का आरोप लगाया गया था।

बिट्टू पर मुस्लिम कैदियों में गुस्सा
बिट्टू के वकील ने दलील दी कि मुस्लिम कैदियों में उसके खिलाफ गुस्सा है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आरोपी को गुरुग्राम की भोंडसी जेल भेजा जाना चाहिए। साथ ही जेल अधीक्षक को उचित निर्देश दिए जाने चाहिए। जज ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी बिट्टू बजरंगी को फरीदाबाद की नीमका जेल भेजने के आदेश कर दिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox