एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया

-भारतीय टीम ने किया पाकिस्तान का पत्ता साफ, सेमिफाइनल में नही कर पाया एंट्री

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/मानसी शर्मा/- एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हराकर पाकिस्तान का सेमीफाइनल में एंट्री करने का सपना तोड़ दिया है। बुधवार को खेला गया ये हॉकी मैच एकतरफा रहा, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से बुरी तरह रौंदा।
            एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच बुधवार (9 अगस्त) को एक शानदार मैच खेला गया। यह मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा और सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया। मैच में शुरुआत से ही भारतीय टीम हावी रही और आखिर में यह मैच 4-0 से अपने नाम किया। भारतीय टीम के लिए पहला और दूसरा गोल हरमनप्रीत सिंह ने दागा। उन्होंने यह गोल 15 और 23वें मिनट में किए थे. पाकिस्तान पर यहीं से दबाव बन गया थां

पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा
इसके बाद जुगराज सिंह ने 36वें और आकाशदीप सिंह ने 55वें मिनट में 1-1 गोल दागकर पाकिस्तान को पूरी तरह से हार की कगार पर खड़ा कर दिया। पूरे मैच में पाकिस्तान टीम जरा भी टक्कर देती नहीं दिखाई दी। इस तरह यह मैच भारतीय टीम ने जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री की है। पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ यह मैच जीतना था, लेकिन वो इसमें भी सफल नही हो सकी. भारतीय स्टार खिलाड़ियों ने मैच के चारों क्वार्टर में 1-1 गोल दागकर पाकिस्तान को बुरी तरह तोड़ दिया।
                   बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमें खेल रही हैं। इसमें से पाकिस्तान और.चीन की टीमें बाहर हो गई हैं। ग्रुप स्टेज में सभी ने बराबर 5-5 मैच खेल. इसमें कोरिया, जापान और पाकिस्तान के बराबर 5-5 अंक रहे जबकि चीन एक अंक ही ले सका।
पाकिस्तान यदि भारत से मैच जीत लेता, तो वह आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाता। उसके हारने पर कोरिया और जापान की एंट्री हो गई जबकि भारतीय टीम 13 पॉइंट्स के साथ टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है। टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया है। दूसरे नंबर पर मलेशिया रही, जिसके 12 अंक रहे है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox