नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/शिव कुमार यादव/- नूंह के नलहड़ में 31 जुलाई को पथराव और हिंसा के बाद अधूरी रह गई ब्रजमंडल धाम जलाभिषेक यात्रा को पूरा करने के लिए 28 अगस्त को जलाभिषेक यात्रा एक बार फिर निकाली जाएगी। इसके लिए रविवार को विहिप के पदाधिकारी बैठक कर रूपरेखा तैयार करेंगे। नूंह के नलहड़ शिव मंदिर से 31 जुलाई को निकाली गई ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पर पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी। हजारों लोग मंदिर में फंस गए और यात्रा स्थगित हो गई थी। हिंसा के दौरान दो होमगार्ड, बजरंग दल कार्यकर्ताओं समेत छह लोगों की मौत हो गई थी।

अब तक मेवात में माहौल पूरी तरह शांत नहीं हो पाया है। प्रशासन उपद्रवियों पर कार्रवाई कर रहा है। अब विहिप की तरफ से अधूरी यात्रा को पूरी करने के लिए कहा गया है। 31 अगस्त तक ही सावन मास है। इस यात्रा में ब्रजमंडल के बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों समेत अन्य श्रद्धालु भाग लेंगे। मानेसर के पूरे क्षेत्र की यात्रा को बाबा न्यारमदास मंदिर गोशाला से ढोल नगाड़ों के साथ समस्त हिन्दू समाज के सहयोग से और संतो के आशिर्वाद से झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि