
नई दिल्ली/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट में बताया कि दिल्ली के कालकाजी जी क्षेत्र में ’जहां झुग्गी वहां मकान’ योजना के तहत पक्के मकान आवंटित किए गए लाभार्थियों ने उन्हें पत्र लिखकर आभार जताया है। इन पत्रों को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। दिल्ली के कालकाजी में 3000 से ज्यादा ऐसे फ्लैट बनाए गए हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली के कालकाजी की उन माताओं और बहनों के पत्रों को पाकर अभिभूत हूं, जिन्हें ‘जहां झुग्गी वहीं मकान’ स्कीम के तहत पक्के घर मिले हैं। विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद जब वहां गए तो महिलाओं ने ये पत्र उन्हें सौंपे, जिनमें उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। वे बताती हैं कि कैसे इस स्कीम के जरिए उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है और पूरे परिवार का जीवन आसान बना है। पत्रों के लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। हमारी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए यूं ही प्रतिबद्ध होकर काम करती रहेगी।





More Stories
ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले पश्चिम बंगाल के दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद
द्वारका जिला पुलिस ने घोषित भगोड़े आरोपी दीपक कालिया को दबोचा
बॉलीवुड अभिनेता अनिल चरणजीत पहुंचे जानकी झूला पूर्णानंद घाट महिला गंगा आरती में
भाजपा राज में हो रही लोकतंत्र की हत्या- जयेन्द्र रमोला
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर
राणा प्रताप बाग में 35 लाख रुपये की सेंधमारी का खुलासा, घरेलू सहायिका निकली मास्टरमाइंड; भारत नगर पुलिस ने चोरी के सोने-हीरे के आभूषण और विदेशी मुद्रा की बरामद