संदीप दीक्षित ने केजरीवाल सरकार पर कसा तंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संदीप दीक्षित ने केजरीवाल सरकार पर कसा तंज

संदीप दीक्षित ने केजरीवाल सरकार पर कसा तंज -बोले- हमसे मिले होते गुंडू राव तो केजरीवाल की सच्चाई दिखा देते

नई दिल्ली/- एक तरफ नए गठबंधन के तहत आप-कांग्रेस एक दूसरे की तारीफों के पुल बांध रहे है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व सांसद व दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव के दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि अगर राव हमसे मिलते तो हम अरविंद केजरीवाल के शासन की वास्तविक सच्चाई दिखा सकते थे।

बता दें कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लीनिक के दौरे को लेकर राजनीतिक बयान बाजी जारी है। बीते शुक्रवार को कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया था। जिसके बाद आप ने अपने ट्विटर हैंडल पर आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक की तारीफ की थी, लेकिन शाम होते-होते राव ने मोहल्ला क्लीनिक की सुविधाओं पर सवाल उठा दिये और कहा कि अतिप्रचारित नही करना चाहिए। साथ ही उन्होने कहा कि वह मौहल्ला क्लीनिक का दौरा करने बाद निराश ही हुए है। अब कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बयान देकर इस मामले को और हवा दे दी है। दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे और पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित ने दिनेश गुंडू राव के मोहल्ला क्लिनिक दौरे को लेकर कहा कि वह उन्हें अरविन्द केजरीवाल के शासन की वास्तविक सच्चाई दिखा सकते थे। उन्होंने आगे कहा कि काश आप हमसे भी मिलते राव। हम उन्हें केजरीवाल की शिक्षा नीति, स्वास्थ्य, वित्त, पर्यावरण, बस और पानी की सुविधाओं के बारे में सच्चाई दिखाते।

जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव पंचशील पार्क में बने मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया था। दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि सुविधाएं बेहतर हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। इससे बेहतर सुविधाएं कर्नाटक की नम्मा क्लीनिक में हैं। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से मोहल्ला क्लीनिक के संबंध में किए गए ट्वीट पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली सरकार के दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव शुक्रवार को दिल्ली आए थे और उन्हें आप सरकार के बहुचर्चित मोहल्ला क्लीनिक दिखाने के लिए ले जाया गया।

इसके लिए पॉश कॉलोनी पंचशील पार्क के मोहल्ला क्लीनिक को चुना गया। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज भी उनके साथ थे। इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया कि कर्नाटक के नम्मा क्लीनिक को बेहतर बनाने की दिशा में वहां के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रिट्वीट किया कि दोनों को एक-दूसरे से कुछ न कुछ सीखना चाहिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox