चीन ने बदला विदेश मंत्री, लापता किन गांग को पद से हटाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चीन ने बदला विदेश मंत्री, लापता किन गांग को पद से हटाया

-यांग यी को फिर मिली विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बीजिंग/शिव कुमार यादव/- पिछले काफी समय से लापता चल रहे चीनी विदेश मंत्री किन गांग की उनके पद से छुट्टी कर दी गई है। दावा किया गया था कि किन गांग बीमार हैं। अब चीन की शीर्ष विधायिका ने आपराधिक कानून संशोधन के मसौदे और आधिकारिक नियुक्ति और निष्कासन पर निर्णय की समीक्षा के लिए मंगलवार को एक सत्र बुलाया जिसमें किन गांग को विदेश मंत्री के पद से हटा दिया गया है और वांग यी को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। वांग यी पहले भी चीन के विदेश मंत्री रह चुके हैं।

                   बता दें कि वांग यी अब तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी केंद्रीय समिति के विदेश मामलों के आयोग कार्यालय के डायरेक्टर थे। वह जनवरी 2023 तक चीन के विदेश मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं। चीन ने अभी तक यह नहीं बताया है कि किन गांग को उनके पद से क्यों हटाया है। शुरुआत में चीन की तरफ से दावा किया गया था कि किन गांग की तबीयत खराब है, लेकिन इसके बाद चीनी विदेश मंत्रालय ने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। हालांकि मीडिया में उनके लापता होने की खबरें लगातार प्रकाशित हो रही हैं।

कई पदों पर काम कर चुके हैं किन गांग
1966 में उत्तरी चीन के तियानजिन में जन्मे किन ने 1988 में चीनी विदेश मंत्रालय में काम करना शुरू किया। किन गांग 1992 से 1995 तक मंत्रालय के पश्चिमी यूरोपीय मामलों के विभाग के अताशे और तृतीय सचिव बने। इसके बाद उन्होंने 1995 से 1999 तक यूके में चीनी दूतावास के तृतीय सचिव और द्वितीय सचिव के रूप में काम किया और फिर द्वितीय सचिव और डिप्टी डिवीजन डायरेक्टर बने। बाद में उन्हें मंत्रालय के पश्चिमी यूरोपीय मामलों के विभाग के डिवीजन डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया।

अमेरिका में राजदूत के तौर पर किया है काम
वह 2002 से 2005 तक यूके में चीनी दूतावास के सलाहकार थे, जिसके बाद वह 2005 से 2010 तक मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में काम करने के लिए चीन लौट आए। 2010 से 2011 तक यूके में चीनी दूतावास के काउंसलर के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद 2011 में किन को मंत्रालय के सूचना विभाग के महानिदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया था। 2014 में, वह मंत्रालय के प्रोटोकॉल विभाग के महानिदेशक बने। क्विन को 2018 में विदेश मंत्रालय के उप मंत्री के रूप में पदोन्नत किया गया था और तीन साल बाद अमेरिका में चीनी राजदूत बने। वह चीनी राजदूत के रूप में अपना पद ग्रहण करने के लिए जुलाई 2021 में अमेरिका पहुंचे।

30 दिसंबर 2022 को नियुक्त हुए थे चीनी विदेश मंत्री
30 दिसंबर, 2022 को 13वीं नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति द्वारा किए गए निर्णय के अनुसार, किन को चीनी विदेश मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आखिरी बार किन 25 जून को रूसी, वियतनामी और श्रीलंकाई विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के लिए सार्वजनिक रूप से उपस्थित हुए थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox