दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 31 एसीपी अधिकारियों को किया इधर-उधर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 31 एसीपी अधिकारियों को किया इधर-उधर

-एक साथ इतने तबादलों से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस के 31 एसीपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिये हैं। इनमें से कई अधिकारी एसडीपीओ है। इस फेरबदल के तहत साउथ डिस्ट्रिक्ट के एसीपी मुकेश कुमार त्यागी को सिक्योरिटी युनिट पर भेजा गया है। पश्चिम विहार के एसीपी आशीष कुमार को कल्याण पुरी में एसडीपीओ बनाया गया।
                  दिल्ली पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एसडीपीओ चितरंजन पार्क मनु हिमांशु को पश्चिम विहार में एसडीपीओ बनाया गया है। वहीं, गरिमा तिवारी,एसडीपीओ अशोक विहार को वसंत विहार एसडीपीओ के पद पर भेजा गया है। विदुषी कौशिक एसडीपीओ करोल बाग को सिविल लाइंस में इसी पद के लिए भेजा गया है। जरनेल सिंह को सिक्योरिटी से ट्रांसफर कर दरियागंज में एसडीपीओ बनाया गया है। एसीपी प्रवीन कुमार को रेलवे से जहांगीरपुरी का एसडीपीओ बनाया गया है।

इन अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर
इसके अलावा एसीपी योगेश मेहरोत्रा को सरिता विहार में एसडीपीओ बनाया गया है। एसीपी संजीव कुमार को शाहदरा से अशोक विहार में भेजा गया है। वहीं एसीपी रिछपाल सिंह, नीरज टोकस, अजय कुमार सिंह, अरविंद सागर, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, मोहिंदर सिंह, अरुण कुमार, इशान भारद्वाज, सौरभ चंद, सतेंद्र यादव समेत 31 अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox