मुखर्जी नगर आग मामले पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुखर्जी नगर आग मामले पर हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान,

-फायर सर्विस, दिल्ली सरकार और एमसीडी को भेजा नोटिस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली हाईकोर्ट ने मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। हाईकोर्ट ने दिल्ली फायर सर्विसेज, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और एमसीडी को नोटिस जारी किया है। ऐसी इमारतों का फायर ऑडिट करने का निर्देश दिया है। फायर सर्विस अथॉरिटीज देखेंगी कि ऐसी इमारतों में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट हैं या नहीं। कोर्ट सभी अथॉरिटी को जवाब देने के लिए दो हफ्तों का वक्त दिया है। तीन जुलाई को मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट इस मामले पर विचार करेगी।

क्या है मुखर्जी नगर हादसा
पीसीआर को गुरुवार दोपहर में मुखर्जी नगर के भंडारी हाउस, बत्रा कॉम्प्लेक्स में आग लगने के संबंध में सूचना मिली थी। आनन-फानन पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब 10 फायर टेंडर और 16 एंबुलेंस की मदद से बचाव और राहत कार्य चलाया गया। इसके बाद आग बुझाने के कार्य के साथ ही पहली और दूसरी मंजिल से छात्रों को इमारत से बाहर निकाला गया। 61 छात्रों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से 50 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 11 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।
                  घटना स्थल का जिला क्राइम टीम ने मौका मुआयना किया। एफएसएल, रोहिणी की फोरेंसिक टीम द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय विभिन्न कोचिंग सेंटरों के लगभग 200-250 छात्र कक्षाओं में मौजूद थे। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि इमारत के भूतल पर लगे बिजली के मीटरों में आग लगी थी। इस संबंध में थाना मुखर्जी नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox