
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- इंदौर के व्यवसायी एवं समाजसेवी सुभाष चंद्र जोशी को रविवार को उनके शोध कार्य श्रीमद्भागवत के श्लोकों का मध्य प्रदेश राज्य के संदर्भ में पांडुलिपि से तुलनात्मक अध्ययन द्वारा विलुप्त श्लोकों का अन्वेषण करने के लिए माँ भुनेश्वरी अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय द्वारा पी.एच.डी. की मानद उपाधि प्रदान की गई।
उन्हें यह सम्मान राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन योगेंद्र जी महंत, उपाध्यक्ष इंदौर विकास प्राधिकरण गोलू शुक्ला, संस्कृत महाविद्यालय प्राचार्य श्री विनायक जी पांडे द्वारा दिया गया। उन्हें पूर्व में भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना काल में भी चैंपियन ऑफ द डे अवार्ड एवं इंदौर प्रेस क्लब द्वारा कर्म साक्षी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है, उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का प्रेरणा स्त्रोत अपनी माता स्वर्गीय भगवती बाई जोशी, पिता पंडित राधेश्याम जोशी, पत्नी ज्योति जोशी एवं घनश्याम जी उपाध्याय को बताया। इस उपलब्धि पर उनके इष्ट मित्रों भूतपूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, भाजपा नेता निरंजन सिंह चौहान, श्री कृष्णा देवकॉन लिमिटेड के डायरेक्टर सुनील जैन, शैलेश अंबोर, पूर्व पार्षद सुधीर देडगे, जुगलकिशोरजी माहेश्वरी, भाई विजय जोशी, भाभी नीता जोशी एवं समस्त परसाई परिवार ने हर्ष जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।





More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,