
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली मेट्रो में अभी हाल ही के दिनों में कई सारे आपत्तिजनक वीडियो सामने आए, जिसके बाद अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। डीएमआरसी ने कहा है कि अब से मेट्रो कोच के अंदर फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ऐसे लोगों पर नजर रखेगी। जो मेट्रो कोच के अंदर आपत्तिजनक वीडियो बनाते हैं।

डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए कहा कि मेट्रो कोच में जल्द ही पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं पुरानी मेट्रो कोच के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले ही नहीं इस तरह का व्यवहार करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी। अब दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर चलने वाली गाड़ी के कोच में सीसीटीवी कैमरें नहीं हैं। लेकिन इनको लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी