नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बेंगलुरू/शिव कुमार यादव/- कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जुबान फिसल गई। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। दरअसल, खरगे राज्य में पार्टी का चुनाव प्रचार करने के लिए कलबुर्गी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पहले पीएम मोदी को अच्छा इंसान बताया और फिर उनकी भाषा अभद्र होती चली गई।

उन्होंने पीएम को कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पार्टी को आत्ममंथन करने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्तर दिन पर दिन गिरता जा रहा है। पीएम को लेकर उनकी भाषा दिन पर दिन अभद्र होती जा रही है।

अनुराग ठाकुर बोले- कोई खरगे को अध्यक्ष नहीं मानता
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रमुख की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी अध्यक्ष बनाया, लेकिन कोई भी उन्हें ऐसा नहीं मानता, इसलिए उन्होंने ऐसा बयान देने के बारे में सोचा, जो सोनिया गांधी की ओर से दिए गए बयान से भी बदतर हो।
चुनाव में भाजपा बना सकती है मुद्दा
राजनीति के जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी के लिए खरगे के बयान ने भाजपा को एक मजबूत मुद्दा दे दिया है। वैसे भी भाजपा पीएम पर किए गए जुबानी हमलों को मुद्दा बनाकर आम लोगों के बीच जाती है और उसे इसका फायदा भी होता है। हालांकि, इस बार खरगे बयान का क्या असर होगा? यह तो समय ही बताएगा।


More Stories
उत्तम नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर!
आरजेएस पीबीएच ने विश्व युवा कौशल दिवस पर किया संवाद
‘DU- North Campus’ में वाहन चोरी करने वाला शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार!
‘नशे पर लगाम, देश को सलाम’ अभियान के तहत द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
पीएचडी छात्र से ठगी, दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगों के बड़े गिरोह का किया पर्दाफाश!
द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, धोखाधड़ी मामले में फरार घोषित अपराधी हुआ गिरफ्तार