अतीक से संबंधों को लेकर नेताओं व अधिकारियों की जांच करे केंद्रीय एजेंसियां- दिग्विजय

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अतीक से संबंधों को लेकर नेताओं व अधिकारियों की जांच करे केंद्रीय एजेंसियां- दिग्विजय

-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सीबीआई व ईडी से नेताओं, अधिकारियों व बिल्डरों के अतीक से व्यापारिक संबंधों की जांच को कहा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/सूरत/शिव कुमार यादव/- यूपी में एसआईटी अतीक से संबंधों को लेकर अपनी जांच में जुटी है। वहीं इसी बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों को माफिया से नेता बने अतीक अहमद और कुछ राजनीतिक नेताओं, अधिकारियों तथा बिल्डर के बीच ‘‘व्यापारिक संबंधों’’ की जांच करने की मांग कर डाली है।

                   श्री सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया, ‘‘अतीक ने कई बिल्डर, बड़े नेताओं और शीर्ष अधिकारियों के नाम लिए थे, जिनका खुलासा किया जाना चाहिए।’’ अहमद और उसके भाई अशरफ को 15 अप्रैल की रात प्रयागराज में मीडियाकर्मियों के रूप में आए तीन लोगों द्वारा तब गोली मार दी गई थी, जब दोनों भाइयों को पुलिस मेडिकल जांच के लिए ले जा रही थी।
                    सिंह ने अतीक के आपराधिक गठजोड़ पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘अतीक की आपराधिक गतिविधियों की जांच के अलावा, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), आईटी (आयकर), और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) को उन लोगों की भी जांच करनी चाहिए जिनके साथ उसके व्यापारिक संबंध थे।

                  अतीक के साथ पैसे कमाने वाले लोगों का पर्दाफाश होना चाहिए।’’ कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अतीक और उसके परिवार के सदस्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। सिंह ने कहा, ‘‘मैं हाल में प्रयागराज गया था जहां लोगों ने मुझे बताया कि अतीक और अन्य लोगों ने हिंदुओं के मुकाबले मुसलमानों के खिलाफ अधिक अपराध किए हैं। अतीक का बेटा (असद) पुलिस मुठभेड़ में मारा गया लेकिन पुलिस हिरासत (अतीक की मौत) में जो हुआ उसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस की है।’’

                  उन्होंने कहा कि अतीक और उसके परिवार ने कहा था कि वे एक मुठभेड़ में मारे जाएंगे और इसी की आशंका जताते हुए उन्होंने उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। पुलिस हिरासत में अतीक और अशरफ के मारे जाने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox