दिल्ली पुलिस को मिली 250 मारुति अर्टिगा और महिंद्रा बोलेरो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस को मिली 250 मारुति अर्टिगा और महिंद्रा बोलेरो

-राजधानी की सुरक्षा होगी पुख्ता, पुलिस बेड़े को काफी समय से थी नई गाड़ियों की दरकार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पुलिस को राजधानी की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए उसके बेड़े में 250 मारूति सुजुकी अर्टिगा एमपीवी और बोलेरो एसयूवी शामिल की गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार, 16 अप्रैल को दिल्ली पुलिस आयुक्त की उपस्थिति में दिल्ली पुलिस के लिए अर्टिगा और बोलेरो के पहली खेप को हरी झंडी दिखाई। ये वाहन राष्ट्रीय राजधानी के पुलिस विभाग के परिचालन उद्देश्यों के लिए केंद्र द्वारा अनुमोदित 850 वाहनों का हिस्सा हैं। अर्टिगा और बोलेरो के अलावा, दिल्ली पुलिस के पास अपने बेड़े में महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी और टोयोटा इनोवा एमपीवी जैसे वाहन भी हैं, जिनका इस्तेमाल रेगुलर पेट्रोलिंग सहित कई अभियानों में किया जाता है।

                    रविवार को शामिल किए गए वाहनों में, दिल्ली पुलिस को 100 मारुति सुजुकी अर्टिगा तीन-पंक्ति वाले वाहन मिले। 150 महिन्द्रा बोलेरो भी हैं जो अब से दिल्ली पुलिस की सेवा करेंगी। कुल मिलाकर, शहर के पुलिस विभाग द्वारा शामिल किए जाने वाले 850 वाहनों में से, मारुति सुजुकी अर्टिगा की 300 यूनिट्स की पेशकश करेगी, महिंद्रा बोलेरो की 200 यूनिट्स और स्कॉर्पियो एसयूवी की 100 यूनिट्स को साझा करेगी। टोयोटा मोटर (इनोवा) एमपीवी की 250 यूनिट्स साझा करेगी। दिल्ली पुलिस द्वारा वाहनों के बाकी 600 यूनिट्स को कब जोड़ा जाएगा, इसकी कोई तारीख साझा नहीं की गई है।

                    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में दिल्ली पुलिस के मौजूदा बेड़े का विस्तार करने के लिए 850 वाहनों को बेड़े में शामिल करने की मंजूरी दी है। इन वाहनों को रणनीतिक रूप से राष्ट्रीय राजधानी में तैनात किया जाएगा, जिससे पुलिस को बेहतर पेट्रोलिंग और अन्य कामों को करने में मदद मिलेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox