हैदराबाद में सीएम केसीआर ने किया बाबा साहब की 125 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हैदराबाद में सीएम केसीआर ने किया बाबा साहब की 125 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण,

-डॉ. आंबेडकर के पोते भी रहे मौजूद, देश के गौरव डॉ भीमराव अंबेडकर को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हैदराबाद/शिव कुमार यादव/- तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने हैदराबाद में डॉ. बी आर अंबेडकर की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान सीएम के साथ-साथ डॉ. अंबेडकर के पोते और वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर भी मौजूद रहे।

पार्टी का बदला था नाम
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखते ही पार्टी का नाम बदल दिया था। असल में उन्होंने दशहरा के दिन अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदल कर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) रख दिया था।

कल्पना से बेहतर प्रतिमा
राव ने प्रतिमा के स्वरूप की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रतिमा कल्पना से ज्यादा बेहतर बनी है। उन्होंने कहा कि हम देश के गौरव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने जा रहे हैं। इस देश आने वाली पीढ़ियों के लिए संविधान निर्माता के रूप में सामाजिक न्याय के लिए लड़ने वाले योद्धा के तौर पर उनकी मेहनत और बलिदान शाश्वत है। केवल दलित ही नहीं, आदिवासी, बहुजन, भारत के लोग जहां भी उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा वहां बाबसाहेब की महत्वाकांक्षा साकार हुई। हम उनके लिए जितना भी करें कम है। उन्होंने बताया कि अनावरण के अवसर पर मूर्तिकार 98 वर्षीय पद्म भूषण राम वनजी सुतार कृष्णा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उनका कार्यक्रम के दौरान सम्मान किया जाएगा।

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
राव ने हाल ही में अंबेडकर प्रतिमा के उद्घाटन, नए सचिवालय भवन परिसर के उद्घाटन और अन्य मुद्दों को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि अंबेडकर की प्रतिमा पर शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।

सभी जरूरी इंतजाम के निर्देश
केसीआर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर की आकांक्षाओं को साकार करने के लिए राज्य सचिवालय का नाम उनके नाम पर रखा गया है। उन्होंने प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर राज्य के कोने-कोने से आने वाले अतिथियों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम करने का निर्देश दिया है। उनके लिए टेंट, पीने के पानी, छाछ आदि की व्यवस्था की गई है। बाबासाहेब को भव्य तरीके से श्रद्धांजलि देने के लिए विशेष हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। गुलाब, सफेद गुलदाउदी और पान के पत्तों की एक बड़ी माला बनाई गई है।

क्रेन से हटाया जाएगा पर्दा
बता दें, डॉ. अंबेडकर की 125 फीट ऊंची प्रतिमा पर लगे विशाल पर्दे को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षु भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर खेल-कूद और गीत-संगीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन होगा। अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बी आर अंबेडकर के प्रपौत्र प्रकाश अंबेडकर को आमंत्रित किया गया है। यह समारोह दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

750 बसों का संचालन
यह सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है कि सभी 119 निर्वाचन क्षेत्रों के 35,000 से अधिक लोग अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सभा में शामिल हों। इसलिए राज्य द्वारा संचालित सड़क परिवहन निगम की 750 बसों का संचालन किया जाएगा। हैदराबाद पहुंचने से पहले 50 किमी के दायरे में विधानसभा परिसर में आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox