नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बठिंडा (पंजाब)/शिव कुमार यादव/- बठिंडा की सैनिक छावनी में बुधवार तड़के चार आर्मी जवानों की हत्या के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मिलिट्री स्टेशन के अंदर और बाहर सर्च अभियान जारी है। स्कूल बंद हैं और लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
वहीं चार जवानों की हत्या के बाद बुधवार दोपहर मिलिट्री स्टेशन में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई थी। बठिंडा कैंट पुलिस स्टेशन के एसएचओ गुरदीप सिंह ने बताया कि सर्विस हथियार की गलती से गोली चलने के कारण लघु राज शंकर की मौत हुई है। इसका बुधवार सुबह हुई चार हत्याओं से कोई संबंध नहीं है।

सो रहे जवानों को बनाया गया था निशाना
बठिंडा स्थित सेना की छावनी में बुधवार तड़के 4ः35 बजे ऑफिसर मेस के पास 80 मीडियम रेजिमेंट की आर्टिलरी यूनिट की बैरक में सो रहे चार जवानों की दो अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां और कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। सेना ने किसी आतंकी घटना से इन्कार किया था। जांच में घटनास्थल से इंसास राइफल के 19 खोल मिले थे। सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान ने कहा कि साथ के जंगल से इंसास राइफल भी बरामद हो गई है। इसे फॉरेंसिक जांच को भेजा जा रहा है ताकि पता चल सके कि हत्या इसी हथियार से हुई है या किसी दूसरे से।

मृतकों की पहचान सागर बन्ने (25), कमलेश आर (24), योगेश कुमार जे. (24) और संतोष एम नागराल (25) के रूप में हुई है। सेना व पंजाब पुलिस की संयुक्त जांच जारी है। सेना ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है। सेना की शिकायत पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

तीन दिन पहले कैंट के जंगल से मिला था शव
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि तीन दिन पहले कैंट के जंगलों से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था लेकिन इस बारे में पंजाब पुलिस और सेना के किसी भी अधिकारी ने कोई पुष्टि नहीं की है। हालांकि, उक्त मृतक भी सेना से जुड़ा बताया जा रहा है। जो 3 मीडियम रेजिमेंट में तैनात था। उसकी मौत के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे