
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चारामा, कांकेर/भावना शर्मा/- चारामा के हिमांशु ब्यूटी पार्लर में होली मिलन समारोह पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राधा कृष्ण की जोड़ी फूलों की होली सांस्कृतिक कार्यक्रम होली कार्यक्रम में बच्चों ने विविध प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीवी कलाकार घनश्याम महानंद, गोपाल दुर्गासी ने श्री कृष्णा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कान्हा रे, थोड़ा सा प्यार दे गाने में, खूब तालियां बटोरी। छात्राओ ने कुर्सी दौड़ ,डांस प्रतियोगिता में भाग लिया।

छत्तीसगढ़ के जाने-माने कलाकार घनश्याम महानंद ने अपनी प्रस्तुति पेश की। इस अवसर पर हिमांशु ब्यूटी पार्लर की संचालिका चंद्रक्रांति नागे के साथ छात्राएं भोज सिन्हा, परमिला साहू, गायत्री साहू, गीतिका साहू, खिलेश्वरी यादव, सरिता सेन, दीप्ति, ओम कुमारी पटेल, करिश्मा सिन्हा, करिश्मा साहू, भूमि जैन, भूमि जोतिमानी, मोहनी, लोकेश्वरी देवागन, सुनीता रजक, उर्वासी यादव, अजली देवागन, करिश्मा सिन्हा, प्रभा देवांगन, जानवी सेन उपस्थित थे। सभी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। सभी छात्राओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।





More Stories
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,