दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी की ऊंची छलांग, 12 पायदान सुधरी रैंकिंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी की ऊंची छलांग, 12 पायदान सुधरी रैंकिंग

-अमीरों की सूची में दुनिया में 34वें नंबर से 22वें नंबर पर पहुंचे, 54 अरब डॉलर हुई नेटवर्थ

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- अमेरिकी शार्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के करीब डेढ़ महीने बाद अदाणी ग्रुप के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जिसके बाद से यह संभावना जताई जा रही है कि हाशिये पर पंहुचे दिग्गज कारोबारी और अदाणी ग्रुप के चैयरमैन गौतम अदाणी की मुश्किलें अब धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। हालांकि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अदाणी की संपत्ति 24 जनवरी से लगातार गिर रही थी और वे अमीरों की लिस्ट में 34वें स्थान पर आ गए थे, लेकिन बीते एक हफ्ते से उनकी नेटवर्थ लगातार बढ़ रही है और अब वह अमीरों की सूची में 34वें रैंक से 22वें रैंक पर पंहुच गये है।
                     ब्लूमबर्ग बिलियनिरीज इंडेक्स के मुताबिक गौतम अदाणी की संपत्ति बढ़कर अब 54 अरब डॉलर हो गई है। पिछले एक हफ्ते में शेयरों में जारी तेजी के बाद अदाणी ने अमीरों की लिस्ट में जोरदार वापसी की है। उनकी नेटवर्थ में तेज इजाफा हुआ है, जिसके बाद अदाणी ने अरबपतियों की लिस्ट में ऊंची छलांग लगाई है।

सुधरी गौतम अदाणी की स्थिति
शेयरों के लगातार गिरने के कारण दुनिया के अमीरों की लिस्ट में अदाणी 34वें पायदान पर पहुंच गए थे। पिछले एक हफ्ते में उन्होंने इस स्तर से 12 पायदान की छलांग लगाई है। फिलहाल वह 22वें नम्बर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 54 अरब डॉलर पर हो गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनिरीज इंडेक्सके आंकड़ों के मुताबिक, गौतम अडानी की संपत्ति में बीते 24 घंटों में 1.97 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि फरवरी के अंत में उनकी संपत्ति घटकर 37.7 अरब डॉलर रह गई थी।

लगातार मजबूत हो रहे अदाणी समूह के शेयर
24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप को लेकर अपनी रिपोर्ट में कई तरह के दावे किए थे। अदाणी समूह ने उनका खंडन किया था। लेकिन इस रिपोर्ट के आने के बाद अदाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में तेज बिकवाली शुरू हो गई। एक महीने में अदाणी के शेयर 85 फीसदी तक टूट गए । लेकिन हाल के दिनों में शेयर लगातार मजबूत हो रहे हैं।
                  अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के शेयर गुरुवार के शुरुआती सत्र में बीएसई पर 3 फीसदी से अधिक गिरकर 1,950 रुपए प्रति शेयर हो गए। अदाणी पावर और अदाणी विल्मर के शेयरों में 5 फीसदी अपर सर्किट लगा। एनएसई ने कुछ शेयरों पर अतिरिक्त निगरानी तंत्र (एएसएम) लगा दिया है। अदानी ट्रांसमिशन, अदानी टोटल गैस, अदानी ग्रीन एनर्जी भी 5 फीसदी के ऊपरी सर्किट तक पहुंच गए थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox