द्वारका की मुख्य सड़क पर फैल रहा नाले का गंदा पानी, लोग परेशान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका की मुख्य सड़क पर फैल रहा नाले का गंदा पानी, लोग परेशान

-डीडीए अनजान, अधिकारी नही दे रहे ध्यान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/भावना शर्मा/- कहावत है ऊपर से फिट फाट,नीचे से मुकामा घाट। द्वारका के सुंदरी करण के नाम पर फुट पाथ पर भी टाइल्स लगाए जा रहे है लेकिन उसके नीचे बहने वाले नाले गंद से भरे पड़े है लिहाजा ओवर फ्लो होकर सड़कों पर गंदा पानी भर रहे है जिससे लोगों एवम वाहनों को आना जाना बाधित हो रहा है। द्वारका की व्यस्ततम सड़क रोड न 202 पर बिना बारिश के ही जल भराव की स्थिति हो गई है।


                    मधु विहार आरडब्ल्यूए प्रधान तथा राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणबीर सोलंकी ने बताया कि शिक्षा भारती स्कूल के कोने से लेकर दादा देव मंदिर तक यही आलम है। लोग नाले के पानी से होकर चलने को मजबूर है।
                    डीडीए की कार्य प्रणाली एवम कर्मचारियों की लापरवाही से गुस्से में प्रधान ने कहा कि पुराने टाइल्स हटाकर नए टाइल्स लगाए जा रहे हैं लेकिन अफसरों को ठेकेदारों से हिसाब किताब करने में ही समय बीत जाता है। उन्हे जनता की असुविधा का ख्याल ही नही है। सोलंकी ने बताया कि अफसर ध्यान दे और तत्काल सफाई का कार्य करें।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox