होली पर द्वारका जिला में शराब की तस्करी हुई तेज, पुलिस सतर्क

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

होली पर द्वारका जिला में शराब की तस्करी हुई तेज, पुलिस सतर्क

-स्पेशल स्टाफ, थाना पुलिस व एएटीएस की टीमें कर रही शराब तस्करों पर चोट -15 पेटी अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को द्वारका स्पेशल स्टाफ ने झड़ौदा कलां से किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- होली पर द्वारका जिला में अचानक हरियाणा की शराब की मांग बढ़ जाने से शराब तस्करी तेज हो गई है। इसी के साथ जिला की पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है और शराब तस्करों पर चोट कर रही है। द्वारका जिला की स्पेशल स्टाफ व एएटीएस टीमों के साथ-साथ सीमांत थानों की टीमें भी पूरी तरह से सतर्क दिखाई दे रही है और शराब तस्करों कड़ी कार्यवाही कर रही हैं। इसी कड़ी में
द्वारका स्पेशल स्टाफ पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम हरीश चंद है जो बहादुरगढ़ के सोलधा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 15 पेटी अवैध शराब और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार को बरामद किया है।
                    द्वारका ज़िले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने आज सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर जानकारी देते हुए बताया की पुलिस को सुचना मिली थी एक शराब तस्कर हरियाणा से झड़ौदा कलां गांव के रास्ते कार में अवैध शराब लेकर आने वाला है। इसे दबोचने के लिए एसीपी राम अवतार और इंस्पेक्टर नवीन कुमार की देखरेख में एएसआई करतार, हेड कांस्टेबल विजेंदर, कुलदीप, नागेंदर और कांस्टेबल प्रदीप की टीम बनाई। पुलिस ने झड़ौदा कलां नाले के पास ट्रैप लगाया तभी उन्हें संदिगथ परिस्थिति में एक कार आती हुई दिखाई दी पुलिस उन कार चालक को रुकने का इशारा किया परन्तु कार चालक पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिसकर्मियो ने उसका पीछा कर उसे कुछ ही दुरी पर पकड़ लिया। कार की तलाशी के दौरान उसमे से 15 पेटियों में भरे अवैध शराब के 1440 क्वाटर्स बरामद हुए जो सिर्फ हरियाणा में ही बेचने के लिए मान्य थे। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर शराब सप्लायर का पता लगा रही है। दिल्ली राइट न्यूज़ के लिए सुनील कुमार की रिपोर्ट।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox