
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा को लेकर एक और नियुक्ति की गई। एचपीएस हितेश यादव को मुख्यमंत्री के एडीसी (टूर) की जिम्मेदारी दी गई। हितेश इससे पहले भिवानी जिले के एएसपी के पद पर तैनात थे।
हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से मंगलवार देर रात हितेश यादव की तैनाती को लेकर ऑर्डर जारी किए गए।

हरियाणा सीएमओ में हितेश यादव की यह नियुक्ति गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के आदेश पर की गई है।
बता दें कि हरियाणा के नारनौल के रहने वाले हितेश यादव डॉक्टर भी हैं। हितेश ने अपनी पढ़ाई मेडिकल लाइन से शुरू की। इसके बाद वह एचपीएस की तैयारियों में जुट गए और 2011 में उन्हें सफलता मिल गई। उनकी पत्नी पंखुड़ी कुमारी भी एचपीएस अधिकारी हैं। 2021 में हरियाणा सरकार ने दोनों पति पत्नी को प्रमोशन देकर एक साथ एएसपी पद पर नियुक्त किया था।





More Stories
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी