एचपीएस हितेश यादव बने सीएम के एडीसी टूर,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एचपीएस हितेश यादव बने सीएम के एडीसी टूर,

-हरियाणा में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एक और अधिकारी तैनात, भिवानी में एएसपी के पद पर थे तैनात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा को लेकर एक और नियुक्ति की गई। एचपीएस हितेश यादव को मुख्यमंत्री के एडीसी (टूर) की जिम्मेदारी दी गई। हितेश इससे पहले भिवानी जिले के एएसपी के पद पर तैनात थे।
                     हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से मंगलवार देर रात हितेश यादव की तैनाती को लेकर ऑर्डर जारी किए गए।


हरियाणा सीएमओ में हितेश यादव की यह नियुक्ति गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के आदेश पर की गई है।
                     बता दें कि हरियाणा के नारनौल के रहने वाले हितेश यादव डॉक्टर भी हैं। हितेश ने अपनी पढ़ाई मेडिकल लाइन से शुरू की। इसके बाद वह एचपीएस की तैयारियों में जुट गए और 2011 में उन्हें सफलता मिल गई। उनकी पत्नी पंखुड़ी कुमारी भी एचपीएस अधिकारी हैं। 2021 में हरियाणा सरकार ने दोनों पति पत्नी को प्रमोशन देकर एक साथ एएसपी पद पर नियुक्त किया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox