जल बोर्ड की लापरवाही से लाखो लीटर पेय जल रोज हो रहा बर्बाद : सोलंकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जल बोर्ड की लापरवाही से लाखो लीटर पेय जल रोज हो रहा बर्बाद : सोलंकी

-लोगों को नही मिल रहा पीने को पानी, आम जन में रोष

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- जल बोर्ड के अधिकारियों एवम ठेकेदारों की लापरवाही से काफी दिनों से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वही उपवोक्ताओं को पीने का पानी नसीब नही हो रहा है। जिसकारण मधुविहार कालोनी व आसपास के क्षेत्र के लोगों में जलबोर्ड अधिकारियों की लापरवाही के कारण रोष व्याप्त है।
                    वाकया है मधु विहार के सातों ब्लॉकों का जहां दो साल पहले सीवर की लाइन डाली हुई थी जिसमे सरकार ने करोड़ों रुपए लगाए है लेकिन वे कारगर नहीं है लिहाजा जहां तहां सीवर ओवर फ्लो होता रहता है। इस बीच जल बोर्ड द्वारा पुरानी लाइनें हटाकर नई लाइनें लगाने का कार्य चल रहा है जिसके अंतर्गत ठेकेदारों द्वारा कही कही पुरानी लाइनें हटाने के बाद उन्हें बंद नही किया गया है जिससे लाखों लीटर पीने का पानी रोज बरबाद हो रहा है।


                ये है ए ब्लॉक गली न ६ व ७ ,सी वन ब्लॉक, सी ब्लॉक गली न एक जो अभी तक बदली नहीं गई है। ऐसे और कई जगह लाइन जोड़ने और काटने में गड़बड़ी की गई है जिससे लोग परेशान है क्योंकि पीने का पानी और सीवर के पानी निकलने से जहां लोगो के घरों में पानी भर जाता है वही दो फीट गढ्ढा खोदने पर जमीन से पानी निकल आता है।
                   लोगों की शिकायत पर आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने जल बोर्ड के अधिकारियों , सीइओ  से लेकर मुख्य मंत्री एवम उपराज्यपाल से भी याचना कर चुके है लेकिन अभी भी मामला जस का तस बना हुआ है और इधर पानी की बरबादी जारी है। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से लिखित रूप में कई बार वे अधिकारियों से इस मामले में निवेदन करते रहते है लेकिन संज्ञान लेने वाला कोई नही है। अब तो लोगों को घर से बाहर आना जाना भी मुश्किल हो रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox