नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उत्तर प्रदेश/शिव कुमार यादव/- अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज मथुरा में उत्तर प्रदेश सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया जिसमें महेंद्र सिंह महासचिव मथुरा ओलंपिक एसोसिएशन की उपस्थिति में बैठक की अध्यक्षता एल आर मौर्य ने की एवं बैठक को संचालित संजय गौतम सह सचिव उत्तर प्रदेश सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन ने की। बैठक में उपस्थित विभिन्न-विभिन्न जनपदों से पधारे पदाधिकारियों ने सॉफ्टबॉल खेल को उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ाने के लिए विचार विमर्श किया। इसके साथ ही बैठक में उत्तर प्रदेश में सॉफ्टबॉल खेल की आगामी प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार करने के लिए भी विचार विमर्श किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन के महासचिव एल आर मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सॉफ्टबॉल खेल से संबंधित विभिन्न विभिन्न गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के लिए विचार किया गया। बैठक के अंत में एल आर मौर्या ने महेंद्र सिंह महासचिव मथुरा ओलंपिक एसोसिएशन का एवं सभी जनपदों से आए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। बैठक का मंच संचालन पंकज सिंह महासचिव गाजियाबाद सॉफ्ट बॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया।


More Stories
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें