
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/झज्जर/शिव कुमार यादव/- हरियाणा में इनेलो नेता अभय चौटाला द्वारा इस महीने शुरू होने जा रही परिवर्तन यात्रा पर बादली से कांग्रेस विधायक डॉ. कुलदीप वत्स ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनेलो की पदयात्रा एक छलावा है। परिवर्तन यात्रा की सच्चाई तो यह है कि अभय चौटाला भाजपा की गोदी में बैठकर जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं। जनता के बीच जाकर भाजपा के खिलाफ बोलने वाले अभय चौटाला की विस में पहुंचते ही भाषा बदल जाती है।

वत्स ने सवाल किया कि यात्रा निकालने से पहले अभय बताएं कि राज्यसभा में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को किस वजह से वोट किया था। इनेलो, जेजेपी और भाजपा एक ही परिवार के सदस्य हैं। धनखड़ और उनकी पार्टी को इस बात का फोबिया है कि हरियाणा व देश में हमेशा उनकी ही पार्टी की सरकार रहने वाली है, लेकिन उनका वहम और अहम साल 2024 में पूरी तरह से निकल जाएगा।
भाजपा ने पंचायती राज में लूट मचाई
साल 2024 में कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनावी समर में उतरने वाली है और हर हाल में देश और प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी। इस दौरान डॉ. वत्स ने भाजपा के पिछले कार्यकाल में हरियाणा के पंचायती राज में जमकर लूट मचने का आरोप लगाया।
तत्कालीन मंत्री धनखड़ के कार्यकाल की हो जांच
तत्कालीन मंत्री धनखड़ और उनके परिवार के लोगों के साथ-साथ उनके चहेतों ने जमकर पंचायती राज में लूट मचाई है। सीएम साहब यदि उनके आरोपों की सच्चाई जानना चाहते है तो ओपी धनखड़ के पंचायती राज वाले कार्यकाल की जांच कराए। सच्चाई खुद बखुद उनके सामने आ जाएगी।
More Stories
अनंत अंबानी की पदयात्रा: आस्था, विनम्रता और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक
वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ देशभर में उग्र प्रदर्शन: कोलकाता से हैदराबाद तक विरोध की लहर
बिलासा महोत्सव संपन्न; लोक संस्कृति कला साहित्य का दिखा उल्लास
द्वारका में कवि मनीष मधुकर के तीन काव्य संग्रहों का हुआ ऐतिहासिक लोकार्पण
शासन ने चार IAS अधिकारियों को सौंपी चारधाम यात्रा की जिम्मेदारी
द्वारका जेल-बेल टीम ने 8 लाख की चोरी का मामला सुलझाया, दो गिरफ्तार