दिल्ली पुलिस के एएसआई शंभु के परिवार से मिलने पंहुचे सीएम केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस के एएसआई शंभु के परिवार से मिलने पंहुचे सीएम केजरीवाल

-सीएम केजरीवाल ने एएसआई शंभू के परिवार को दिया एक करोड़, सम्मान में कही यह बात

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मधु विहार में रहने वाले एएसआई शंभू दयाल मीणा के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। साथ ही दिल्ली सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि का चेक भी परिवार वालों को सौंपा।
                बता दें कि मायापुरी थाने में तैनात मीणा 4 जनवरी को एक महिला की शिकायत पर मोबाइल छीनने के आरोपी को पकड़ने गए थे। आरोपी ने चाकू से हमला कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया था।
                मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद शंभू दयाल मीणा ने बहादुरी से जनता की सेवा की। उनकी शहादत व हिम्मत को पूरी दिल्ली और देश सलाम करता है। मीणा जैसे पुलिसकर्मियों पर बहुत गर्व है। आज के जमाने में ऐसे बहुत कम लोग हैं, जो अपनी जान दांव पर लगा कर समाज की सेवा करें। इस दौरान परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और स्थानीय विधायक भावना गौर भी मौजूद रहे।

सभी ने मीणा के पिता मातादीन मीणा, पत्नी संजना और उनके तीनों बच्चों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

राजस्थान के सीकर के मूल निवासी थे एएसआई शंभू
शंभू दयाल मीणा मूल रूप से राजस्थान के सीकर के रहने वाले थे। उनकी उम्र 57 वर्ष थी। वह वर्ष 1993 में पुलिस सेवा में शामिल हुए थे और वर्तमान में वो दिल्ली पुलिस में बतौर सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) कार्यरत थे और उनकी तैनाती मायापुरी थाने में थी। मीणा अकेले ही शिकायतकर्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने आरोपी पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनपर चाकू से कई बार किए। खाली हाथ होने के बावजूद साहस का परिचय देते हुए अपराधी को दबोच लिया और पुलिस थाने से पुलिस बल के पहुंचने तक अपराधी को भागने नहीं दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox