दिल्ली के प्रगतिशील किसान को देव भूमि बागवानी अवार्ड 2019 – 2023 किया गया सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के प्रगतिशील किसान को देव भूमि बागवानी अवार्ड 2019 – 2023 किया गया सम्मानित

-दिल्ली के बवाना मंडल के दरियापुर गांव के रहने वाले है सत्यवान सहरावत

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- कृषि विज्ञान केन्द्र, उजवा, दिल्ली एवं राष्टींय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, नई दिल्ली के सहयोग से बागवानी मे परिवर्तनः विज्ञान और प्रौद्योगिकी‘ पर प्रगतिशील बागवानी सम्मेलन के दौरान प्रगतिशील किसान श्री सत्यवान जी सहरावत, दरियापुर, बवाना, दिल्ली को भारतीय बागवानी अनुसंधान एव  विकास सोसायटी, नई दिल्ली एवं गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड के द्वारा बागवानी के क्षेत्र में उन्नत कार्य के उपलक्ष में ‘‘देव भूमि बागवानी अवार्ड 2019-2023‘‘से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर कृषि विज्ञान केंद्र उजवा के कृषि विशेषज्ञों व अध्यक्ष पी के गुप्ता ने उन्हे बधाई दी है।


               यह कार्यक्रम भारतीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास सोसायटी, नई दिल्ली के द्वारा गोविंद वल्लभ पंत कृषि एव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड में 03 से 05 फरवरीए 2023 तक आयोजित किया गया। यह अवार्ड माननीय डॉ. एस.के. मल्होत्रा, परियोजना निदेशक, भा.कृ.अनु.प.-कृषि ज्ञान प्रबंधन निदेशालय, पूसा नई दिल्ली और पूर्व आयुक्त कृषि और बागवानी, कृषि विभाग, सहकारिता और किसान कल्याण, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली और डॉ.आर.के. पाठक, अध्यक्ष, भारतीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास सोसायटी, नई दिल्ली की गरियामयी उपस्थिती में दिया गया। अपने इस सम्मान पर सत्यवान सहरावत ने कृषि विज्ञान केंद्र उजवा का यह कहते हुए आभार प्रकट किया कि केंद्र के कृषि विशेषज्ञों ने उन्हे सही रास्ता दिखाया जिसकारण आज वह इस मुकाम तक पंहुच सके।
                  श्री सत्यवान जी बागवानी क्षेत्र मे सब्जी के क्षेत्र में उत्करणीय कार्य कर रहे है। उन्होनें नें कृषि विविधीकरण के साथ, उच्च मूल्य वाली फसलों-उद्यमों की ओर विविधीकरण, कम लागत वाले पॉली हाउस के माध्यम से नर्सरी उगाना की प्रौद्योगिकी, बेमौसमी नर्सरी उगाना और सब्जिया उत्पादन, अंतर-सस्य सब्जी फसल प्रणाली आदि के साथ जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य कर रहे है। श्री सत्यवान जी भा.कृ.अनु.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली के द्वारा वर्ष 2019 में ’’अभिनव किसान पुरस्कार’’ एवं वर्ष 2020 में’ ’भारतीय कृषि अनुसंधान सस्थान-अध्येता पुरस्कार’’ से सम्मानित किये जा चुके है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox