एमसीडी सदन में तीसरी बार टला मेयर का चुनाव, फिर सड़क पर छिड़ा घमासान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एमसीडी सदन में तीसरी बार टला मेयर का चुनाव, फिर सड़क पर छिड़ा घमासान

-मेयर चुनाव को लेकर आप-भाजपा कर रहे एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सोमवार को एक बार फिर यानी तीसरी बार एमसीडी मेयर के चुनाव की वोटिंग नही हो सकी। जिसको लेकर मंगलवार को भाजपा व आप एक बार फिर सड़कों पर आमने-सामने आकर एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। सदन में मतदान टलने के बाद अब दिल्ली के मेयर को लेकर राजधानी की सड़कों पर घमासान मचा हुआ है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर चुनाव टलने का ठीकरा फोड़ते हुए प्रदर्शन कर रही हैं।
                  गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टीं के कार्यकर्ता आप पार्टी के दफ्तर पर नगर निगम हो या विधानसभा आम आदमी पार्टी कर रही हंगामा, हंगामा, हंगामा के बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा दफ्तर पर भाजपा वालों शर्म करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो के बैनरों के साथ प्रदर्शन कर रहे है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं कि उनकी वजह से सदन में बार-बार मेयर का चुनाव टल रहा है।

                  प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा, इनके दो काम हैं पहले संसद नहीं चलने देते, फिर एमसीडी हाउस नहीं चलने देते। एमसीडी हाउस में बीजेपी महिला पार्षदों के साथ बदसलूकी की गई। दो विधायकों को पुलिस जेल में डालने के लिए ढूंढ़ रही है और वे हाउस में आए हुए थे। दोनों विधायक संजीव झा और अखिलेश त्रिपाठी छुपकर आखिर में बैठे हुए थे। शिखा जी को बताया फिर पार्षदों ने मांग की कि उन्हें यहां नहीं होना चाहिए। उसके बाद एल्डरमैन वोट नहीं डालेंगे ये कहा जाता है, लेकिन आजतक एल्डरमैन हमेशा 6-8 महीने के बाद बनाये जाते थे ये पहली बार हुआ है कि चुनाव होते ही एल्डरमैन बना दिये गए। जब एल्डरमैन हाउस का सदस्य बना है वो मेयर चुनाव में वोट नहीं डालेगा ये कहीं नहीं लिखा हुआ है। एक तरफ पीएम कहते हैं पूरे देश के चुनाव एकसाथ हों लेकिन आम आदमी पार्टी टैक्स का पैसा खराब करना चाहती है। हम चाहते थे कि मेयर डिप्टी मेयर एमसीडी स्टैंडिंग कमिटी सदस्य का चुनाव एक साथ हो जाये तो उन्होंने विरोध किया। हम उनको अर्बन नक्सल कहते हैं। कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करना केजरीवाल को शोभा नहीं देता। कानूनी रूप से मेयर चुनाव हों हम यही चाहते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox