नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर/शिव कुमार यादव/- विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी जरहाभाठा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केयर एंड क्योर की डायरेक्टर सुनीता वर्मा ने कहा नर्सिंग का कोर्स कर बच्चे अपनी आजीविका चला सकते हैं। स्किल डेवलपमेंट पर बच्चे अधिक ध्यान दें। यदि स्किल डेवलपमेंट नही है तो किताबी ज्ञान बेकार है। उन्होंने नर्स को मरीजों से व्यवहार करने का तरीका समझाया।
डॉक्टर सुनीता वर्मा ने यह भी कहा अहंकार या थकान ये सब नर्सेस में नहीं होना चाहिए। व्यवहारकुशलता ही नर्स को नर्स बनाती है। संस्था की सचिव संध्या चंद्रसेन ने बताया कि विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी विगत 4 सालों से चल रही एक पंजीकृत संस्था है जो की उपासना एजुकेशन ट्रस्ट की ट्रेनिंग पार्टनर है। इसमें (जनरल ड्यूटी असिस्टेंट) और (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन), (मेडिकल लैब टेक्नीशियन) आदि कोर्स कराया जाता है। उन्ही में से एक बैच का संस्था में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मिंटू अरोरा, सचिव संध्या चंद्रसेन , मनीषा सैमुअल, सुनयना कौशिक, स्नेह, लक्ष्मी तथा संस्था के बच्चे उपस्थित रहे।


More Stories
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान
पंडवाला कलां में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
”KVK” दिल्ली में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
JPSC परीक्षा में कथित सौदेबाजी का खुलासा, करोड़ों के लेन-देन के दावे से मचा हड़कंप
15 अगस्त से पहले दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, 6 अहम ठिकानों पर अलर्ट!
1350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार!