नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- सोमवार को पश्चिमी विहार स्थित बोस्को स्कूल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय शंकर की अध्यक्षता में दिल्ली प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन की आपात बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन की सभी समितियों के पदाधिकारी व सदसय मनोनीत किये गये।
बैठक का के आयोजन का मुख्य उदेश्य दिल्ली में टेबल टेनिस की गतिविधियों को बेहतर बनाने को लेकर था। जिसके लिए अलग अलग कमेटीयों का गठन किया जाए जिससे सब को काम कि जिमेवारी मिल सके।
बैठक में श्री राजू दुग्गल सचिव दिल्ली प्रदेश कि अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया गया जिसमे मंजीत दुआ, संदीप गुप्ता, जयनेन्दर जैन और अभिषेक मनि सदस्य मनोनीत किये गये।
अनुशासन समिति में दिनेश डागर, सयोंजक और सूरिंदर सिंह सदस्य होंगे। वित्त समिति में गुरप्रीत सिंह, संदीप गुप्ता, अभिषेक मेनी, जयनेन्दर जैन, शिखा अरोड़ा और बी एस लम्बा होंगे। महिला समिति में सवेता जैन सयोजक और शिखा अरोरा सदस्य होंगी। मीडिया और प्रचार समिति में दिनेश डागर सयोंजक सूरिंदर सिंह और जयनेन्दर जैन सदस्य बनाये गए।
तकनीकी समिति में ए एस खलेर व विपिन मेहता होंग। ड्रा समिति में ए एस खलेर, विपिन गुप्ता, अंशुल गर्ग, संदीप गुप्ता व जयनेन्दर जैन रहेंगे। मार्किटिंग समिति में गुरप्रीत सिंह, जयनेन्दर जैन व बी एस लम्बा होंगे।
इन सभी समितियों के चेयरमैन राजू दुग्गल सचिव दिल्ली प्रदेश होंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी समिति अपना काम तुरंत प्रभाव से शुरू करेंगी।


More Stories
पीएम मोदी ने बढ़ाई वायुसेना की ताकत, शुरू हुई पहली आपात लैंडिंग सुविधा
द्वारका में योजनाबद्ध कैश बैग स्नैचिंग का पर्दाफाश, मामा-भांजे समेत तीन गिरफ्तार
सराय रोहिल्ला में दिनदहाड़े 60 लाख की लूट का खुलासा
दिल्ली में तेज रफ्तार बनी काल, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
भारत-पाकिस्तान T-20 पर संकट की दस्तक, अनिश्चितता के बीच दोनों टीमों के लिए छिपा है फायदे का फॉर्मूला
नजफगढ़ अनाज मंडी में IDBI बैंक का विशेष करेंसी एक्सचेंज कैंप, ग्राहकों को मिले नए नोट और सिक्के