द्वारका/नई दिल्ली/- देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। द्वारका में एक एएसआई ने अपनी कार से पीसीआर वैन समेत छह वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक एएसआई समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ एएसआई पर शराब के नशे के शक के आधार पर उसका ब्लड सैंपल लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी एएसआई बाहरी जिले में तैनात है। बीती रात 12.30 बजे द्वारका मोड़ इलाके में एक स्विफ्ट कार चला रहे दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने रेड लाइट पर खड़ी छह गाड़ियों को टक्कर मार दी, इसमें एक पुलिस की पीसीआर वैन भी शामिल थी। हादसे में तीन लोग घायल हुए। हादसे में खुद आरोपी एएसआई भी घायल हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराब के पीये होने के शक में उसका ब्लड सैंपल लिया गया है, ताकि शराब पीने की पुष्टि हो सके।


More Stories
बुराड़ी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, आरोपी पिता गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में फिटनेस का जश्न, प्रमो रन में उमड़ा जोश और उत्साह
ऋषिकेश योग महोत्सव का भव्य समापन
सुल्तानपुर में पुलिस अधीक्षक की अहम बैठक
नैनीताल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
बीएचयू मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्तर सॉफ्टबॉल कार्यशाला का भव्य आगाज