अहमदाबाद/- गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात में आज नई सरकार का गठन हुआ। भूपेंद्र पटेल ने लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ ली है। भूपेंद्र पटेल के साथ कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 17 सीटें ही आई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की।

शपथ के बाद प्रधानमंत्री ने मंच पर झुककर लोगों को प्रणाम किया। इसके बाद भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल से मुलाकात कर उनके साथ फोटो खिंचाया। चलते समय उन्होंने पूर्व सीएम विजय रूपाणी से बात की। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद थे। 200 संत भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बने।

गुजरात में नई सरकार में मुख्यमंत्री समेत 17 मंत्री होंगे। सोमवार को सीएम भूपेंद्र पटेल के शपथ लेने के बाद राज्य में कैबिनेट की स्थिति साफ हो गई। मुख्यमंत्री के अलावा राज्य में कई पुराने और नए चेहरों को मंत्रीपद दिया गया है। इनमें हर्ष सांघवी से लेकर पुरुषोत्तम सोलंकी, कुंवरजीत पनसेरिया, कनुभाई देसाई जैसे नाम शामिल रहे। दूसरी तरफ कैबिनेट में एक महिला विधायक भानुबेन बाबरिया को भी शामिल किया गया है। शपथग्रहण के मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
छावला थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी: 24 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार!
वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर आरजेएस का राष्ट्रीय वेबिनार