पैरामिलिट्री पैंशन बहाली को लेकर बंगलुरु में 13 दिसम्बर को ऑल इंडिया धरना प्रदर्शन- रणबीर सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पैरामिलिट्री पैंशन बहाली को लेकर बंगलुरु में 13 दिसम्बर को ऑल इंडिया धरना प्रदर्शन- रणबीर सिंह

नई दिल्ली/- पूर्व अर्धसैनिक बलों के संगठन कॉनफैडरेसन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह के हवाले से प्रैस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जवानों की पुरानी पैंशन बहाली, वन रैंक वन पेंशन, राज्यों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड के गठन, एक्स मैन व शहीद का दर्जा, जिला स्तर पर सीजीएचएस डिस्पेंसरियों व अर्ध सैनिक झंडा दिवस कोष की स्थापना व अन्य कल्याणकारी सुविधाओं को लेकर 13 दिसम्बर को सुबह 9 बजे फ्रीडम पार्क बंगलुरु में शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
              सैंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्सेस एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन कर्नाटका अध्यक्ष हनुमंता राजू के हवाले से कहा कि इस शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन में 13 दिसम्बर को संसद हमले में शहीद हुए दिल्ली पुलिस व सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स की जायज मांगों को पूरी तरह से इग्नोर करने के कारण 33 लाख पैरामिलिट्री परिवारों में सुविधाओं के लाभ से वंचित रखने से भारी बैचेनी व रोष व्याप्त है। जम्मू कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र व सभी उत्तर एवं दक्षिण भारतीय राज्यों केरल, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटका, तमिलनाडु आदि राज्यों से हजारों की संख्या में पैरा मिलिट्री परिवारों के भाग लेने की उम्मीद है।
             अध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणा के कहे अनुसार 14 फरवरी 2023 जंतर मंतर पर होने वाली पूर्व अर्धसैनिक रोष रैली के बारे नई रणनीति बनाई जाएगी ओर आगामी विधानसभा व 2024 लोकसभा चुनावों में वोट उसी राजनीतिक पार्टी को जो पैरामिलिट्री चौंकिदारों की पुरानी पैंशन बहाली, राज्यों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्डों की स्थापना, एक्स मैन व शहीद दर्जा देने अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेंगें। अब लम्बे समय तक अर्ध सैनिक बलों की जायज़ मांगों को पुरी तरह से अनदेखा नहीं किया जा सकता। इस बार 33 लाख पैरामिलिट्री परिवार व उनके लाखों शुभचिंतक वोट के ब्रह्मास्त्र सही इस्तेमाल करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox