बिलासपुर/ छत्तीसगढ़/- आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने पर्यटन स्थल कोरी डेम में पिकनिक का आनंद उठाया। सभी सदस्यों ने वहाँ स्वादिष्ट भोजन बनाया और खेलकूद, नाच गाने का मज़ा लिया। सभी सदस्यों ने कहा प्रकृति की सैर करना पिकनिक के सबसे रोमांचक हिस्से का समय था। यह बेहद सुखद, मनोरंजक और ज्ञान से परिपूर्ण था।

आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी की सचिव अरुणिमा मिश्रा ने बताया कि सदस्यों के साथ एक लीडर की तरह मेरी जिम्मेदारी थी। कड़ाके की ठंड में यह पिकनिक सभी को रोमांचित कर गया। पिकनिक का आनंद शब्दों में बयान कर पाना मुश्किल है। अरुणिमा ने कहा कि निरंतर के कामों से मन ऊब जाता है इसलिए जीवन में मनोरंजन आवश्यक है और पिकनिक से बड़ा मनोरंजन कुछ हो भी नहीं सकता। कार्यक्रम में आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नितिन त्रिपाठी, मुरारी धीवर, हिमांशु कश्यप, गोविंद राय, आकृति और संस्था के सदस्य उपस्थित थे।


More Stories
”द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी के तीन दोपहिया वाहन बरामद”
द्वारका पुलिस ने 350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा!
उत्तराखंड के ‘CM पुष्कर सिंह धामी’ का बड़ा कदम!
”मटियाला में सांसद कमलजीत सहरावत ने किया ‘आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन”
चोरी की स्कूटी और मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार!
‘DU- North Campus’ में वाहन चोरी करने वाला शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार!