आजादी की अमृत गाथा-102 कार्यक्रम में ट्रेड फेयर कवर कर रहे पॉजिटिव मीडिया का होगा स्वागत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आजादी की अमृत गाथा-102 कार्यक्रम में ट्रेड फेयर कवर कर रहे पॉजिटिव मीडिया का होगा स्वागत

-आजादी की सकारात्मक भारत-उदय दस दिवसीय यात्रा का ट्रेड फेयर,दिल्ली से होगा आगाज

नई दिल्ली/- नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे ट्रेड फेयर में सकारात्मक पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों का एक दल दक्षिण भारत की दस दिवसीय यात्रा करेगा। ट्रेड फेयर में सकारात्मक पत्रकारिता कर रहे मीडियाकर्मियों को मुख्य अतिथि कर्नल पुष्पम कुमार आईटीपीओ के एस एम और ओएसडी कारपोरेट कम्युनिकेशन, आईआईटीएफ 2022, द्वारा 25 नवंबर को प्रशंसा-पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आईटीपीओ के एसएम, पीआरओ श्री विवेकानंद विवेक भी उपस्थित रहेंगे।
            इस आशय की घोषणा करते हुए आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के संस्थापक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि शुक्रवार 25 नवंबर 2022 को ट्रेड फेयर में सकारात्मक भारत-उदय दक्षिण भारत यात्रा का आगाज किया जाएगा और ट्रेड फेयर में तमिलनाडु पवेलियन जाकर प्रदर्शकों से भी रूबरू होंगे।
राम जानकी संस्थान (आरजेएस) द्वारा इससे पहले सवा सात साल में  महाराष्ट्र, प.बंगाल, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड और बिहार की सकारात्मक यात्राएं की जा चुकी हैं और 163 सकारात्मक बैठकें हो चुकी हैं।
           इस यात्रा में शामिल पॉजिटिव मीडिया संस्थान संज्ञान मीडिया नेटवर्क की टीम- संज्ञान दृष्टि व संज्ञान न्यूज़ के युवा संपादक प्रांजल श्रीवास्तव और पत्रकार धर्मेश को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर और पटका ओढ़ाकर विदा किया जाएगा। श्री प्रांजल श्रीवास्तव आरजेएस के स्टार पत्रकार हैं और आरजेएस की उत्तराखंड यात्रा में सहयात्री भी रह चुके हैं।
          श्री प्रांजल ने कहा कि आरजेएस सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन से जुड़कर मुझे राष्ट्र प्रथम की सकारात्मक सोच से आगे बढ़ना है। 24 नवंबर को लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश से चलकर मैं 25 नवंबर को ट्रेड फेयर दिल्ली में पहुंच जाऊंगा। दक्षिण भारत  सकारात्मक यात्रा कि जो भी वीडियो होंगी वह सभी क्लिप आरजेएस ग्रुप के माध्यम से भेज दी जाएगी ताकि पत्रकार साथी उसे राष्ट्रीय मानचित्र पर दिखा सकें।
           इस अध्ययन यात्रा में संज्ञान मीडिया नेटवर्क की  टीम तमिलनाडु के भाई-बहनों के साथ सकारात्मक अमृत बैठकें भी करेगी। तमिलनाडु की कला, संस्कृति, उद्योग ,रहन-सहन और पर्यटन स्थलों से रूबरू कराएगी। इस यात्रा के लिए आरजेएस फैमिली की ओर से अग्रिम बधाईयां और शुभकामनाएं दी जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox