नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- चुनावों के चलते केजरीवाल सरकार को भाजपा ने भ्रष्टाचार के दावों के बीच घेर लिया है। दरअसल बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर एट स्टिंग का हवाला देते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। वहीं बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है। केजरीवाल के कई दिग्गजों का स्टिंग हुआ है। आप नेता बिंदू श्रीराम ने स्टिंग ऑपरेशन किया है। रोहिणी के वार्ड 54 से बिंदू को टिकट का वादा था टिकट के बदले 80 लाख रुपये मांगे थे।
कट्टर ईमानदारी वाले कितने कट्टर भ्रष्टाचारी
भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने इस मामले के सामने आने के बाद कहा कि जनता ने अब देख लिया है कि कट्टर ईमानदारी ठोकने वाले कितने कट्टर भ्रष्टाचारी हैं। इसी स्टिंग में दिनेश श्रॉफ ने ये भी बताया कि विधानसभा चुनाव में भी पैसे का खेल हुआ। नगर निगम के साथ- साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी टिकटें बेची गई थीं। आप पार्टी ने टिकट खरीदने दलाल भेजे हुए हैं। दिल्ली के लोगों को लूटा जा रहा है। भाजपा विधायक ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो पैसा दे सकता है सिर्फ उसे ही टिकट मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम इस मामले की जांच की मांग करते हैं, और जल्द से जल्द इन्हें गिरफ्तार करे।


More Stories
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!
”हार्वेस्ट गोल्ड ग्लोबल रेस में BRG धावकों का दमदार प्रदर्शन”
विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने उजवा गाँव में चलाया वृक्षारोपण महाअभियान