नजफगढ़/नई दिल्ली/- दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में वीडियो बनाने के बाद 13 वर्षीय नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। नाबालिग का शव उसके कमरे में मिला है। इस घटना के समय मृतक के परिजन घर से बाहर गए हुए थे। परिजनों ने घर पहुंचने पर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नजफगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नाबालिग का फोन जांच के लिए भेज दिया है।
पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि नाबालिग अपने परिवार के साथ नंगली सकारवती इलाके में रहता था। परिवार ने नाबालिग बच्चे को गोद लिया था। बच्चा पढ़ाई करने के साथ ही यूट्यूब के लिए रील (शॉर्ट वीडियो) बनाता था। 6 नवंबर की शाम को बच्चे के परिजन बाजार गए हुए थे। परिजन जब बाजार से लौटे तो उन्होंने देखा कि नाबालिग एक कमरे में फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का गेट तोड़ कर नाबालिग को फंदे से उतार कर उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाबालिग का शव फंदे से लटका हुआ था। उसने अपनी मां के कपड़े पहने हुए थे और मेकअप किया हुआ था। नाबालिग का फोन भी उसके कमरे से ही बरामद किया गया है। पुलिस आशंका जता रही है कि नाबालिग मां के कपड़े पहनकर वीडियो बना रहा होगा। वीडियो बनाते समय हादसा हो गया और उसकी जान चली गई।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा