लालकृष्ण आडवाणी के 95वें जन्मदिन पर बधाई देने पंहुचे पीएम मोदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लालकृष्ण आडवाणी के 95वें जन्मदिन पर बधाई देने पंहुचे पीएम मोदी

-दोनों करीब 40 मिनट साथ रहे, केक काटा

नई दिल्ली/- भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी मंगलवार 95 साल के हो गए। नरेंद्र मोदी ने उन्हें घर जाकर बधाई दी। पीएम करीब 40 मिनट उनके साथ रहे और केक काटा। मोदी के अलावा राजनाथ सिंह भी आडवाणी के घर पहुंचे।

राजनाथ सिंह ने आडवाणी के साथ फोटो ट्वीट किया- मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूं।

आडवाणी का जन्म कराची में हुआ था
आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उप-प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले 1998 से 2004 के बीच छक्। सरकार में गृहमंत्री रहे। वे भाजपा के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं। 2015 में उन्हें पद्म विभूषण मिला था।
           आडवाणी के हर जन्मदिन पर पीएम मोदी उनके घर जाकर बधाई देते हैं। भाजपा के नेताओं के साथ मिलकर पीएम केक भी कटवाते हैं। पिछले जन्मदिन पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह सुबह अलग-अलग आडवाणी के घर पहुंचे थे।
            दोनों ने उनके साथ करीब आधा घंटा गुजारा था। इस दौरान पीएम ने पुराने दिनों के दो-तीन किस्से सुनाए। याद किया कि संगठन के विस्तार के लिए कैसे वो और आडवाणीजी मिलकर काम करते थे। प्रधानमंत्री की किस्सागोई के दौरान आडवाणी चुप थे। उन्होंने अंत में सिर्फ एक शब्द बोला था- धन्यवाद।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox